MAMI ने लिया #Meetoo पर हुए खुलासों पर एक्शन, फेस्टिवल से बाहर की रजत कपूर और AIB की फिल्म

MAMI ने लिया #Meetoo पर हुए खुलासों पर एक्शन, फेस्टिवल से बाहर की रजत कपूर और AIB की फिल्म

Bhaskar Hindi
Update: 2018-10-09 06:55 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। तनुश्री दत्ता के #Meetoo कैंपेन के तहत एक्‍टर नाना पाटेकर पर यौन शोषण करने का आरोप लगाने के बाद से ही भारत में #Meetoo पर यौन शोषण के एक के एक बाद खुलासे हो रहे है। नाना पाटेकर, कैलाश खेर, चेतन भगत, रजत कपूर, विकास बहल और आलोक नाथ पर #Meetoo के तहत कई आरोपो के खुलासे हुए हैं। भारत में #Meetoo मूवमेंट के इसी मूवमेंट को और प्रभावी बनाते हुए मुंबई अकेडमी और मूविंग इमेज यानी की (MAMI) ने एक्शन लेना भी शुरू कर दिया है। MAMI ने रजत कपूर और AIB के खिलाफ लगे आरोपो पर एक्शन लिया है। MAMI ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है।

Similar News