निकिता गांधी का नया सिंगल सॉन्ग कमली

निकिता गांधी का नया सिंगल सॉन्ग कमली

IANS News
Update: 2020-06-24 04:30 GMT
निकिता गांधी का नया सिंगल सॉन्ग कमली

मुंबई, 24 जून (आईएएनएस)। गायिका निकिता गांधी ने संगीतकार भारत गोयल के साथ मिलकर एक नए गाने कमली पर काम किया है।

इस गाने को एक लड़की के इर्द-गिर्द रची गई है जो छिपकर एक लड़के को देखती है।

निकिता ने कहा, भारत ने मुझे इस गाने के लिए संपर्क किया, तो मैंने तुरंत हां कर दी। मैं इंडी (इंडिपेंडेंट) रिलीज के माध्यम से इस तरह के कमर्शियल गाने का हिस्सा बनने के बारे में उत्साहित हुई। मैंने तो मजाक में उनसे यहां तक कहा कि भाई, एक फिल्म के लिए इसे पिच करो, वे इसे पसंद करेंगे। लेकिन इसे एक सिंगल गाने के रूप में जारी करने के उनके साहसिक और बोल्ड रवैए और गाने की इसकी शैली ने इसे वास्तव में रोमांचक बना दिया।

भारत के अनुसार, यह गीत बड़े पैमाने पर दर्शकों को पसंद आएगा।

उन्होंने कहा, एडवांस्ड डांस म्यूजिक प्रोडक्शन के साथ एक डांस रिकॉर्ड के रूप में भी यह उतना ही शानदार लगता है, जितना कि इसे किसी के द्वारा एक साधारण गिटार के साथ गुनगुनाए जाने पर। मेरा मानना है कि यह सभी उम्र के दर्शकों को पसंद आएगा।

निखिता को उनके गाने काफिराना (केदारनाथ), आओ कभी हवेली पे (स्त्री) और राब्ता(राब्ता) के लिए जाना जाता है, जबकि भारत ने बजरंगी भाईजान, ये जवानी है दीवानी और ऐ दिल है मुश्किल जैसी फिल्मों में काम किया है।

Tags:    

Similar News