चुटकी में बॉलीवुड सितारों की शक्ल बदल देते हैं ये मेकअप आर्टिस्ट, इमरजेंसी में कंगना रनौत से लेकर दीपिका पादुकोण, बिग बी तक को पहचानना हो गया था मुश्किल

ये मेकअप आर्टिस्ट भी हैं कमाल चुटकी में बॉलीवुड सितारों की शक्ल बदल देते हैं ये मेकअप आर्टिस्ट, इमरजेंसी में कंगना रनौत से लेकर दीपिका पादुकोण, बिग बी तक को पहचानना हो गया था मुश्किल

Neha Kumari
Update: 2022-07-14 11:25 GMT
चुटकी में बॉलीवुड सितारों की शक्ल बदल देते हैं ये मेकअप आर्टिस्ट, इमरजेंसी में कंगना रनौत से लेकर दीपिका पादुकोण, बिग बी तक को पहचानना हो गया था मुश्किल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। एक स्टार को बड़े पर्दे पर खास रोल निभाने के लिए बहुत कुछ करना पड़ता है। वे न केवल एक्टिंग में अपना बेस्ट देते हैं बल्कि अपने लुक को भी सर्वश्रेष्ठ बनाने की कोशिश करते हैं, ताकि दर्शक उनसे खुद को कनेक्ट कर पाएं। इंडस्ट्री में ऐसे कई उदाहरण हैं जहां बॉलीवुड सेलेब्स ने अपनी भूमिका के लिए हैरान करने वाले तरीके से खुद का ट्रांसफॉर्मेशन किया है। इस ट्रांसफॉर्मेशन में मेकअप एक अहम भूमिका निभाता है। आज आपको बॉलीवुड की ऐसी ही कुछ फिल्मो के बारे में बताएंगे जिनमें सेलेब्स ने मेकअप की बदौलत खुद को पूरी तरह बदल कर रख दिया।

पा में अमिताभ बच्चन

आर बाल्की की 2009 में आई फिल्म पा में मेगास्टार अमिताभ बच्चन का रोल हर किसी को आज भी याद है, इस फिल्म में उन्होंने एक खास बच्चे की भूमिका निभाई है। अमिताभ के इस रोल को देखने के बाद कोई नहीं कह सकता की ये बच्चा वही हैं। इस अद्भुत ऑनस्क्रीन ट्रांसफॉर्मेशन के पीछे मेकअप आर्टिस्ट स्टीफन डुपुइस ने अहम भूमिका निभाई है।

कपूर एंड संस में ऋषि कपूर

कपूर एंड संस में ऋषि कपूर एक 90 साल के दादा के रोल में नजर आते हैं। इस फिल्म के लिए उनका कमाल का मेकअप ग्रेग कैनोम ने किया है, जिसके बाद उन्हें एक गोल-मटोल दादाजी के रोल में लोगो ने खूब पसंद किया है। फिल्म में आलिया भट्ट, फवाद खान और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​भी अहम भूमिका में हैं।

फैन में शाहरुख खान

मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी शाहरुख खान की फिल्म फैन एक सुपरस्टार और उनके जुनूनी फैन की डबल रोल वाली स्टोरी है। फिल्म में शाहरुख खान का हैरान करने वाला ट्रांसफॉर्मेशन नजर आता है, उन्हे एक 25 साल के युवा के रूप में दिखाया जाता है। इस फिल्म के लिए मेकअप आर्टिस्ट ग्रे कैनम ने गौरव का परफेक्ट लुक दिया था। 

छपाक में दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण के छपाक लुक ने जितना सभी को हैरान किया उतना ही इमोशनल भी। इस फिल्म में उन्होंने एक एसिड अटैक पीड़िता की भूमिका निभाई है। मेकअप आर्टिस्ट काफी कमाल का काम किया है। दीपिका मेकअप के बाद बिल्कुल पहचान में नहीं आ रही थीं।

राब्ता में राजकुमार राव

राजकुमार राव इस फिल्म में सुपरसेंटेनियन के रूप में लाजवाब थे। अभिनेता ने सुशांत सिंह राजपूत और कृति सनोन स्टारर इस फिल्म में काफी अहम रोल निभाया था। प्रोस्थेटिक मेकअप एक्सपर्ट जुबी जोहल ने उन्हें फिल्म में पूरी तरह से बदल कर रख दिया था।

 

 

Tags:    

Similar News