OMG! टीवी के कृष्ण का सेक्स सकैंडल वीडियो हुआ वायरल

OMG! टीवी के कृष्ण का सेक्स सकैंडल वीडियो हुआ वायरल

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-31 03:58 GMT
OMG! टीवी के कृष्ण का सेक्स सकैंडल वीडियो हुआ वायरल

डिजिटल डेस्क,मुंबई। मशहूर टीवी सीरियल "द्वारिकाधीश- भगवान श्री कृष्णा" में कृष्ण का रोल निभाने वाले विशाल करवाल का "बेडरूम" या यूं कहे, सेक्स स्कैंडल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो इंडोनेशिया की एक मॉडल गेब्बी वेस्ता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है।

वीडियो में मॉडल का चेहरा नहीं दिख रहा है। लेकिन इसमें विशाल बेड पर बैठे हुए साफ नजर आ रहे हैं।वहीं एक अन्य वीडियो में वो बेजरूम में घुमते हुए दिखाई दे रहे हैं। मॉडल विशाल को अपना बॉयफ्रेंड बता रहीं हैं। मॉडल के मुताबिक विशाल और वो 2 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

लेकिन विशाल ने इस वीडियो को गलत बताया है। इस तरह की खबरों को लेकर विशाल का कहना है कि पिछले हफ्ते वह इंडोनेशिया में ही थे। इंडिया आते ही उन्हें इस तरह की खबरें मिलना शुरू हो गईं थीं। वो बताते हैं कि उनके एक इंडोनेशियन फ्रेंड ने उन्हें इस वीडियो के बारे में बताया। विशाल ने लड़की के दावे को गलत बताया है। 

विशाल बताते हैं कि "लेकिन मैं तो कभी सिंगापुर गया ही नहीं। चाहें तो मेरा पासपोर्ट चेक कर लीजिए। हाल ही में मैं यूरोप ट्रिप पर भी गया था वहां भी कई दोस्तों के साथ मैंने तस्वीरें खिंचवाईं। लेकिन इसका मतलब ये तो नहीं कि मैं उनके साथ भी रिलेशनशिप में हूं।" विशाल के मुताबिक जो वीडियो पोस्ट किया है उस वीडियो में मैं नहीं हूं। न जाने उसमें कौन है। इस वक्त मुझे समझ नहीं आ रहा है मैं क्या करूं। अगर ये यहां इंडिया में होता तो जरूर उस पर केस करता।

आपको बता दें, विशाल टीवी के साथ ही साथ बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ रहे हैं। हाल ही में उनकी फिल्म "बारात कंपनी" जुलाई में रिलीज हुई थी। इसके अलावा वो विक्रम भट्ट की "1920 लंदन" में भी दिख चुके हैं।

Similar News