प्रिया प्रकाश हवा-हवा गाने से मचा रहीं धमाल, वीडियो वायरल

प्रिया प्रकाश हवा-हवा गाने से मचा रहीं धमाल, वीडियो वायरल

Bhaskar Hindi
Update: 2018-05-06 08:56 GMT
प्रिया प्रकाश हवा-हवा गाने से मचा रहीं धमाल, वीडियो वायरल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अंखियों से गोली मारने वाली 18 वर्षीय मलयाली एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश एक बार फिर इंटरनेट पर धमाल मचा रही हैं। हाल ही में उनका एक नया वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें प्र‍िया हवा-हवा गाना गाते नजर आ रही हैं। उनका ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। अर्जुन कपूर की फिल्म में का हवा-हवा रिमेक सॉन्ग पिछले दिनों काफी पॉपुलर हुआ था। इससे पहले प्रिया प्रकाश का एक डांस करते हुए एक वीडियो सामने आया था। 

शादी फंक्शन में प्रिया प्रकाश ने गाया गाना

शादी फंक्शन में प्रिया प्रकाश ने हवा हवा गाना ग्रुप में गा रही हैं। वीडियो में कई लोग उनके साथ इस गाने पर झूमते नजर आ रहे हैं। वीडियो में प्रिया पीच कलर की साड़ी पहने बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। इस पार्टी में प्रिया की डेब्यू फिल्म "ओरू अदार लव" की पूरी कास्ट भी मौजूद थी। जिनके साथ प्रिया ने तस्वीरें भी खिंचवाईं। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दर्शकों को प्रिया और रोशन की जोड़ी काफी पसंद है। प्रिया अच्छी एक्ट्रेस के साथ ट्रेंड सिंगर भी हैं। फिल्म मुबारकां का ये गाना रीमेक सॉन्ग है। इसे मीका सिंह और प्रकृति कक्कड़ ने गाया है। ये गाना अर्जुन कपूर और इलियाना डिक्रूज पर फिल्माया गया है।

"सइयां जी से मैंने ब्रेकअप कर लिया"

इससे पहले भी प्रिया का एक शॉर्ट वीडियो इंस्टाग्राम पर सामने आया था जिसमें वो रणबीर और अनुष्का की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल का गाना "मेरे सइयां जी से आज मैंने ब्रेकअप कर लिया" गाती नजर आई थीं। ये एक डबस्मैश है। इस वीडियो में प्रिया के साथ उनकी एक दोस्त भी नजर आईं थी। प्रिया प्रकाश के इस वीडियो को करीब दो लाख लोग देख चुके हैं। वीडियो में प्रिया ने अपनी डेब्यू फिल्म "ओरू अदार लव" की ड्रेस पहनी हुई है। इस वीडियो में भी प्रिया के एक्सप्रेशन कमाल के हैं। 

आंख मारने वाले वीडियो से हुईं पॉपुलर

प्रिया प्रकाश इसी साल फरवरी में चर्चा में आई थीं जब उनकी मलयालम फिल्म ओरू अदार लव का एक गाना सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में प्रिया स्कूल के ऑडिटोरियम में आंख मारती नजर आई थीं। जिसे लोगों ने बहुत ज्यादा पसंद किया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद प्रिया प्रकाश रातों रात इंटरनेट सेंसेशन बन गई थीं। बता दें उनकी ये फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज होगी।
 

Similar News