फोटो के बाद प्रियंका और निक का किसिंग वीडियो वायरल, देखें

फोटो के बाद प्रियंका और निक का किसिंग वीडियो वायरल, देखें

Bhaskar Hindi
Update: 2019-05-02 07:46 GMT

​डिजिटल डेस्क, मुम्बई। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रियंका, निक को किस करते हुए नजर आ रही हैं। वायरल हो रहा वीड‍ियो ब‍िलबोर्ड म्यूज‍िक अवॉर्ड शो में जोनस ब्रदर्स की स्पेशल परफॉर्मेंस के दौरान का है। प्रियंका चोपड़ा ने इवेंट में इवेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 

खास बात यह है कि BBMAs नाम से मशहूर इस अवॉर्ड शो में जोनस ब्रदर्स को चीयर करते हुए प्र‍ियंका चोपड़ा, सोफी टर्नर और डेन‍ियल जोनस नजर आ रही हैं। इस इवेंट में सालों बाद जोनस ब्रदर्स एक साथ परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में न‍िक जोनस परफॉर्म करते हुए स्टेज से नीचे ऑड‍ियंस के पास आते हैं और स्टेज के पास खड़ी प्र‍ियंका को किस करते हैं। इसके पहले भी दोनों की इंटीमेट तस्वीरे सामने आई थी और वे भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

बता दें निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की खास कैमेस्ट्री कई मौको पर नजर आई है। दोनों कई अवॉर्ड शो में नजर आ चुके हैं। वहीं बता दें जोनस ब्रदर्स के नए स‍िंगल सकर ने नया र‍िकॉर्ड बना द‍िया है। ये गाना चार्टबीट पर टॉप पर बना हुआ है। इस गाने में प्रियंका चोपड़ा थी। साथ ही इस गाने को लेकर कई मीम्स बनाई गए थे। 

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा फिलहाल "द स्काई इज पिंक" में बिजी हैं। इस फिल्म के जरिए प्रियंका तीन साल बाद बॉलीवुड में वापसी करेंगी।

Tags:    

Similar News