प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने सरोगेसी के जरिए किया अपने बेबी का स्वागत 

प्रियंका-निक को मिली बधाई प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने सरोगेसी के जरिए किया अपने बेबी का स्वागत 

Neha Kumari
Update: 2022-01-22 04:54 GMT
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने सरोगेसी के जरिए किया अपने बेबी का स्वागत 

डिजिटल डेस्क, मिंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और पति निक जोनस ने सरोगेसी के जरिए अपने घर बेबी का स्वागत किया है। कपल ने सभी के साथ इस खुशखबरी को शेयर करने के लिए अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल का सहारा लिया। प्रियंका ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने सरोगेसी के माध्यम से एक बेबी का स्वागत किया है। हम इस बेहद खास समय के दौरान सभी से गोपनीयता की आशा रखते हैं ताकि हम अपने परिवार पर ध्यान दे सकें। सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।" निक जोनस ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर यही पोस्ट शेयर किया है। 

 

सेलेब्स ने दी बधाई
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करने के तुरंत बाद ही बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने पोस्ट के कमेंट सेक्शन में शुभकामनाओं की बौछाड़ कर दी। एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने लिखा, "यह अमेजिंग है!", पूजा हेगड़े ने लिखा, "बधाई आप सभी को ढेर सारा प्यार और खुशियां भेज रही हूं" वहीं लारा दत्ता ने लिखा, "बधाई हो।"

प्रियंका ने मां बनने के दिए थे संकेत
सोशल मीडिया पर कई लोगों को प्रियंका की कुछ समय पहले की गई एक बात याद आ रही है, जिसमें एक्ट्रेस ने सभी अपने मां बनने की हिंट दी थी। जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट के दौरान प्रियंका अपने पति और उनके भाइयों को रोस्ट करने के लिए स्टेज पर उतरीं थीं। अपनी बारी के दौरान, उन्होंने कहा कि वे एकमात्र ऐसे कपल हैं जिनका कोई बच्चा नहीं है। निक के भाई, केविन जोनस की दो बेटियां हैं, और जो जोनस भी अपनी पत्नी सोफी टर्नर के साथ एक बेटी के पिता हैं। प्रियंका ने यह भी कहा था कि, "यही कारण है कि मैं यह घोषणा करने के लिए काफी उत्साहित हूं। निक और मैं उम्मीद कर रहे हैं।" फिर उन्होंने सारी बातों को मजाक में उड़ा दिया था। नेटिज़न्स फिलहाल ट्विटर पर प्रियंका के इसी बात को याद कर रहे हैं।

2018 में कपल ने की थी शादी
प्रियंका और निक ने दिसंबर 2018 में राजस्थान से एक भव्य शादी की थी। तीन दिन चले शादी समारोह में राजस्थान के उम्मेद भवन पैलेस में ईसाई और हिंदू दोनों तरीको से यह विवाह संपन्न हुआ था। शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब पसंद की गई थी। 

इस बीच वर्क फ्रंट पर, प्रियंका अगली बार फरहान अख्तर की "जी ले ज़रा" में दिखाई देंगी जिसमें वह पहली बार कटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगी।

Tags:    

Similar News