दस साल छोटे सिंगर को डेट कर रहीं प्रियंका, जानिए कौन है निक जोनास ?

दस साल छोटे सिंगर को डेट कर रहीं प्रियंका, जानिए कौन है निक जोनास ?

Bhaskar Hindi
Update: 2018-06-03 08:12 GMT
दस साल छोटे सिंगर को डेट कर रहीं प्रियंका, जानिए कौन है निक जोनास ?

डिजिटल डेस्क,लॉस एंजेलिस । बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ वक्त से हॉलीवुड में पैर जमाए बैठी हैं। क्वांटिको टीवी शो और बेवॉच फिल्म में नजर आ चुकीं पीसी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में है। दरअसल काफी दिनों से चर्चा है कि प्रियंका अमेरिकन सिंगर निक जोनास को डेट कर रहीं है। आए दिन इनकी नजदीकियों की खबरें आती रहती है। एक बार फिर इन दोनों को एक साथ देखा गया। जब पीसी अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड जोनास के साथ लॉस एंजेलिस में डिनर डेट पर नजर आईं। प्रियंका ने इस दौरान ब्लैक ड्रेस पहन रखी थी। वहीं, निक ब्लैक एंड व्हाइट प्रिटेंड शर्ट, ब्लैक जैकट और जीन्स में नजर आए। बता दें जोनास प्रियंका से 10 साल छोटे है।
रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका इन दिनों 25 साल के अमेरिकन सिंगर निक जोनास को डेट कर रही हैं। दोनों की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसमें ये दोनों क्वालिटी टाइम बिताते नजर आ रहे हैं।

- दोनों ने 2017 में पहली बार "मेट गाला" इवेंट में साथ एंट्री ली थी। तभी से दोनों के अफेयर की खबरें गर्म हैं। प्रियंका से जोनास की मुलाकात टीवी शो "क्वांटिको" के दौरान एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। इसके बाद से दोनों को कई बार साथ देखा जा चुका है।

- हलांकि प्रियंका और निक दोनों में से किसी ने इस बात को स्वीकार नहीं किया है कि वो एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। प्रियंका ने कुछ समय पहले एक फोटो शेयर की थी जिसमें वे जोनास के काफी करीब नजर आ रही थीं। 

- बता दें कि प्रियंका की मां मधु चोपड़ा कह चुकी हैं कि वो किसी विदेशी के साथ प्रियंका की जोड़ी की कल्पना भी नहीं कर सकतीं।

जानिए कौन हैं निक जोनास?

- जोनास अमेरिकी सिंगर हैं और इसके साथ-साथ एक एक्टर भी हैं। उनका असली नाम है निकोलस जेरी निक जोनास और उम्र 25 साल है। जोनास ने बचपन में कई नाटकों में काम किया था। जोनास के मशहूर नाटक ए क्रिसमस कैरोल, ऐनी गेट योर गन, ब्यूटी ऐंड द बीस्ट और लेस मिज़रेबल्स रहे। जोनास की तरह उनके पैरेंट्स भी आर्ट फील्ड से जुड़े हुए हैं। उनके पिता गीतकार और संगीतकार है जबकि माता साइन लैंग्वेज की टीचर रह चुकी हैं। जोनास अपने पिता के साथ मिलकर एक गाने को लिखने के बाद सिंगिंग के क्षेत्र में उतरे। 

- साल 2002 में जोनास ने सिंगिंग की दुनिया में कदम रखा और अपना पहला गाना गाया। जोनास का पहला गाना "जॉय टु द वर्ल्ड" था जो उन्होंने खुद लिखा था। इसके बाद जोनास ने अपने भाईयों के साथ मिलकर जोनास ब्रदर्स नाम से एक बैंड बनाया और इस बैंड के साथ 4 एलबम रिलीज किए। इन सभी एलबम्स को लोगों ने खूब पसंद किया। 

- साल 2008 में इस ग्रुप को 51वां ग्रैमी अवार्ड्स के लिए बेस्ट न्यू आर्टिस्ट अवार्ड के लिए नॉमिनेट भी किया गया था। जोनास ब्रदर्स अमेरिकी म्यूजिक अवार्ड्स में अवार्ड फॉर ब्रेकथ्रू आर्टिस्ट भी जीत चुका है। इसके बाद जोनास अमेरिकी पॉप म्यूजिक दुनिया की मशहूर हस्ती बन गए।

Similar News