क्या प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस साथ रहने वाले है ?

क्या प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस साथ रहने वाले है ?

Bhaskar Hindi
Update: 2018-06-23 06:31 GMT


डिजिटल डेस्क । प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अब शायद अपने रिश्ते को आगे ले जाने के बारे में सोच रहे है। ऐसा इसलिए लग रहा है क्योकि हाल ही में निक ने प्रियंका से साथ रहने के लिए पूछा है। अब ऐसा लग रहा है की जोनस अपने भाई जो से प्रेरणा लेकर खुद भी सेटल होने की सोच रहे है। अभी हाल ही में निक के भाई जो ने गेम्‍स ऑफ़ थ्रोन्स की सोफी टर्नर से सगाई की है। 

 

दोनों अपना रिश्ता आगे ले जाना चाहते है 

 

प्रियंका और निक के अफेयर की खबरें चौकाने वाली तो है लेकिन यह जान कर अच्छा भी लग रहा है। दोनों पिछले साल के मेट गाला फेस्टिवल में मिले थे।दोनों कभी बेस बॉल, कभी कॉफ़ी कभी डिनर डेट्स पर जाते रहते है। लेकिन जब प्रियंका निक के कजिन की शादी में न्यू जेर्सी उनके साथ गई और उनकी फॅमिली के साथ खाना भी खाया तो ऐसी खबरों से पता चलता है की वो अपने रिश्ते को आगे ले जाना चाहते है। 

 

 

प्यार को मां से मिलवाया

हाल ही में प्रियंका पहली बार निक को लेकर इंडिया आई हुई हैं। पीसी और निक जोनस डिनर डेट पर बी गए थे, इस डेट की खास बात ये रही कि यहां पीसी की मां मधु चोपड़ा ने भी उन्हें ज्वाइन किया। बताया जा रहा है कि पीसी ने ये डिनर मां को अपने प्यार जोनस से मिलवाने के लिए ऑर्गेनाइज की थी। मधु चोपड़ा की जोनस से मुलाकात इस बात की ओर इशारा करती है कि पीसी जल्द ही घर बसाने के मूड में है। 

 

 

प्रियंका है तैयार 

खबरों के अनुसार प्रियंका चीजों को आगे बढ़ाने के लिए  निक के साथ मूव इन करने को तैयार है। सूत्रों के अनुसार निक ने अपने दोस्तों को बताया की उन्होंने प्रियंका से मूव इन करने के बारे में पूछा है। निक को पसंद है की प्रियंका बढ़ी है और उनकी पुरानी प्रेमिकाओं से ज्यादा मेच्योर है। उनका रिश्ता काफी अच्छा और आसान है। प्रियंका और निक में नजदीकियां तब से बढ़ी जब जो जोनस और सोफी टर्नर की इंगेजमेंट हुई। इसी तरह निक भी प्रियंका के साथ सेटल होने के लिए सोच रहे है, निक प्रियंका के साथ छोटी छोटी डेट्स पर जाना ज्यादा पसंद करते है बजाय किसी क्लब जाने के।   

 

 

प्रियंका का नया बंग्ला  

गौरतलब है की प्रियंका की हॉउसवार्मिंग पार्टी जो की मुंबई में उनके नए सी-फेसिंग बंगलो में होने वाली है उसमें निक उनके साथ मुंबई आने वाले है। प्रियंका का ये नया बंगला उनके सपनों का घर है, इसकी कीमत लगभग 100 करोड़ रूपये है। 

Similar News