प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास संग अपनी पहली डेट को याद किया

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास संग अपनी पहली डेट को याद किया

IANS News
Update: 2020-05-26 13:01 GMT
प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास संग अपनी पहली डेट को याद किया

लॉस एंजेलिस, 26 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास ने निक जोनास के साथ अपनी पहली डेट को याद करते हुए एक तस्वीर साझा की है।

प्रियंका ने अपने इंटाग्राम पर एक तस्वीर शेयर किया, जिसमें पति निक जोनास उनके साथ सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं।

उन्होंने शेयर तस्वीर कैप्शन देते हुए लिखा, दो साल पहले हमने एक साथ यह पहली तस्वीर ली थी। तब से ही हर एक दिन आप मेरे लिए अनंत खुशियां लेकर आए हैं। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं निक जोनास। हमारे जीवन को इतना अतुल्य बनाने के लिए धन्यवाद।

प्रियंका चोपड़ा की इस फोटो पर निक जोनास ने भी कमेंट किया। उन्होंने लिखा, मेरी जिंदगी के सबसे खास दो साल।

दिसंबर 2018 में निक और प्रियंका शादी के बंधन से बंधे थे।

Tags:    

Similar News