अभिनेता राम कपूर पर धोखाधड़ी का आरोप, 35 लाख का लोन नहीं चुकाया 

अभिनेता राम कपूर पर धोखाधड़ी का आरोप, 35 लाख का लोन नहीं चुकाया 

Bhaskar Hindi
Update: 2017-10-17 17:44 GMT
अभिनेता राम कपूर पर धोखाधड़ी का आरोप, 35 लाख का लोन नहीं चुकाया 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। टीवी धारावाहिक ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ से सुर्खियों में आए अभिनेता राम कपूर पर धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं। बेस्ड मावी बिजनेस वेंचर्स एलएलपी नाम की कंपनी ने उनके खिलाफ मुंबई की एक कोर्ट में शिकायत की है। कंपनी ने उनपर आरोप लगाया है कि उन्होंने कंपनी से लिया गया 35 लाख रुपए का लोन नहीं चुकाया। कंपनी ने अपनी शिकायत में बताया है कि राम कपूर ने यह कहते हुए संपर्क किया था कि उनके अमेरिकन एक्सप्रेस क्रेडिट कार्ड का बकाया भुगतान करना है और उनके पास पैसे नहीं हैं। कंपनी ने पैसे दे दिए लेकिन आरोप है कि कपूर ने पैसे वापस नहीं किए। 

मजिस्ट्रेट कोर्ट में शिकायत 

कंपनी ने दो महीने पहले मामले की शिकायत कोलाबा पुलिस से की लेकिन पुलिस ने कंपनी को मामले की शिकायत कोर्ट में करने को कहा। इसके बाद सितंबर महीने में कपूर के खिलाफ मजिस्ट्रेट कोर्ट में शिकायत दायर की गई। कंपनी के अधिकारियों का दावा है कि कपूर ने 24 फीसदी ब्याज दर पर पैसे लिए थे और एक महीने में लोन चुकाने का वादा किया था लेकिन बाद में उन्होंने संपर्क तोड़ लिया।

जान पहचान के चलते किया भरोसा

कंपनी के मुताबिक कपूर को जान पहचान के चलते भरोसा कर पैसे दिए गए थे। इस मामले में कपूर को नोटिस भेजकर पैसे न चुकाने पर कानूनी कार्रवाई की धमकी दी गई थी। इसके बावजूद उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद कंपनी ने कानूनी कार्यवाही की शुरूआत की।

‘बड़े अच्छे लगते हैं से की वापसी 

एकता कपूर के सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं उनकी और साक्षी तंवर की जोड़ी को दर्शकों ने खूब सराहा और शो ने TRP के सारे रिकॉर्ड तोड़े। टीवी सीरियल के अलावा वह बॉलीवुड फिल्म कुछ कुछ लोचा है में सनी लियोनी के साथ नज़र आए। 2003 में उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री गौतमी गडगिल से शादी रचाई। गौतमी कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इन दोनों के दो बच्चे हैं।

 

Similar News