रणवीर और शाहिद के बीच खत्म हुआ कोल्ड वार! ये वीडियो है सबूत

रणवीर और शाहिद के बीच खत्म हुआ कोल्ड वार! ये वीडियो है सबूत

Bhaskar Hindi
Update: 2019-02-26 04:11 GMT

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। सुपरहिट फिल्म पद्मावत में दुश्मन के रूप में नजर आने वाले शाहिद और रणवीर, असल में एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त हैं। दरअसल, कुछ समय पहले खबर मिली थी कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं हैं, क्योंकि पद्मावत में शाहिद ने राजा रतन सिंह का मुख्य किरदार निभाया था। रणवीर सिंह ने खिल्जी का नेगेटिव किरदार निभाया था। रणवीर का नेगेटिव किरदार इतना दमदार था कि वह शाहिद के किरदार पर भारी पड़ा था। तभी से ऐसी खबरें आ रही थीं कि उन दोनों के बीच में कुछ ठीक नहीं है। 

हालही में सोशल मीडिया पर एक वीडियों वायरल हुआ है। जिसमें दोनों एक्टर का अलग ही रूप देखने को मिल रहा है। इस वीडियों में दोनों एक दूसरे को गर्मजोशी से गले गलाते दिख रहे हैं। यह वीडियों नई दिल्ली का बताया जा रहा हैं। यहां दोनों ने एक दूसरे से मिलकर बातें की और गले लगाया। फिर अपने अपने रास्ते निकल गए। 

इस वीडियों को देखकर लगता है कि पिछले साल शुरू हुआ इन दोनों के बीच का कोल्ड वार अब खत्म हो गया है। पद्मावत के बाद शाहिद ने यह आरोप लगाया ​था कि उनके रोल को फिल्म में छोटा बताया गया है। इस​ फिल्म में शाहिद को उनके किरदार को लेकर भी काफी ट्रोल किया गया था। 

कॅरियर की बात की जाए तो रणवीर सिंह समय अपने फिल्म 83 की तैयारी में बिजी हैं। अपनी फिल्म की तैयारी के लिए वे दिग्गज क्रिकेटरों से ट्रेंनिग भी ले रहे हैं। ताकि उनकी ए​क्टिंग में परफेक्शन दिख सके। इसी के चलते उनकी एक फोटो वायरल हो रहे है। जिसे देखकर कहा जा रहा है कि यह फिल्म के सेट की तस्वीर है। खास बात यह है कि इस फोटो में रणवीर बिल्कुल भी कपित देव जैसे नहीं दिख रहे हैं। जबकि बायोपिक के ट्रेंड के ​मुताबिक यह चलन है कि जो भी एक्टर, जिस इंसान की बायोपिक कर रहा होता है, वह उसी के जैसा लुक अपनाता है। वहीं शाहिद कपूर फिल्म कबीर सिंह की शूटिंग में लगे हुए हैं।

Similar News