MP से था कृष्णा राज कपूर का गहरा नाता, यहां बना है कृष्णा-राज कपूर ऑडिटोरियम

MP से था कृष्णा राज कपूर का गहरा नाता, यहां बना है कृष्णा-राज कपूर ऑडिटोरियम

Bhaskar Hindi
Update: 2018-10-01 08:13 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सोमवार सुबह की पहली किरण कपूर परिवार के लिए बेहद दुखद खबर लेकर आई। बॉलीवुड के बेमिसाल अभिनेता शोमैन राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर के निधन के साथ ही कपूर खानदान की एक पीढ़ी का अंत हो गया। 87 की उम्र में कृष्णा राजकपूर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। कृष्णा राज कपूर ने लंबे समय से बीमार चल रही थीं।और कार्डियक अरेस्ट के चलते उनकी डेथ हुई। उनके निधन से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर है। 

रीवा से था कृष्णा राज कपूर का नाता 
कृष्णा राज कपूर के निधन से मध्यप्रदेश का रीवा शहर भी दुख में डूबा हुआ है।कृष्णा राज कपूर का मध्यप्रदेश के रीवा से गहरा नाता था। कृष्णा ने 1946 में राज कपूर से शादी की थी । कृष्णा का परिवार रीवा में रहता था । 
 

Similar News