रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन पर पोस्ट की अनदेखी तस्वीरें, लोगे ने कहा- सहानुभूति पाने के लिए कर रही

सुशांत सिंह बर्थ एनिवर्सरी रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन पर पोस्ट की अनदेखी तस्वीरें, लोगे ने कहा- सहानुभूति पाने के लिए कर रही

Sanjana Namdev
Update: 2023-01-21 08:39 GMT
रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन पर पोस्ट की अनदेखी तस्वीरें, लोगे ने कहा- सहानुभूति पाने के लिए कर रही

डिजिटल डेस्क मुंबई। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आज 37वीं बर्थ एनिवर्सरी है। आज उनके फैंस सहित बॉलीवुड के कई लोग उन्हें याद कर रहें हैं। वही एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने भी सुशांत को याद किया है। रिया ने सोशल मीडिया पर सुशांत के साथ कुछ अनदेखी तस्वीरें पोस्ट की है। साथ में उन्होंने एक सिंबॉलिक कैप्शन भी लिखा है। फोटो में दोनों ही बेहद खुश नजर आ रहे हैं। फोटोज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं जहां कुछ लोग फोटोज को पसंद करते हुए रिया को स्ट्रॉन्ग बता रहें हैं तो कई लोग इसे नाटक बता कर रिया को ट्रोल कर रहे हैं। 

रिया ने लिखा सिंबॉलिक नोट
रिया ने सुशांत के बर्थडे पर उनकी दो फोटोज अपने इंस्टाग्राम हेंडल पर पोस्ट की हैं। जिसमें से एक फोटो में रिया और सुशांत कॉफी के कप्स के पीछे छिपते दिखाई दे रहे हैं। फोटो में दोनों ही बेहद खुश नजर आ रहे हैं। रिया ने दूसरी फोटो भी पोस्ट की है जिसमें वे सुशांत के साथ सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। वहीं सुशांत उनके सिर से अपना सिर लगाकर मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं। रिया ने इन फोटोज के साथ एक सिंबॉलिक कैप्शन भी लिखा है, जिसमें उन्होंने इनफिनिटी का इमोजी लगाकर साथ में प्लस वन लिखा है और एक व्हाइट हार्ट इमोजी भी लगाया है। रिया और सुशांत की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है लोग इस पर अपने अपने रिएक्शन दे रहे हैं। 

पोस्ट कर ट्रोल हुई रिया
इन वायरल फोटोज को देखने के बाद लोग अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ लोग एक्टर की इस मुस्कुराहट पर अपना दिल लुटा रहे हैं तो वहीं कुछ लोग रिया को स्ट्रोंग बता रहें हैं। कुछ यूजर्स रिया को ट्रोल करने लग गए हैं। एक यूजर्स ने लिखा कि, 'बस सहानुभूति पाने के लिए कर रही है। वहीं दूसरे ने लिखा फिर कि, 'फिर से केस खोलो'। 

11 साल के करियर में नहीं दी एक भी हिट फिल्म

बॉलीवुड में रिया ने अपना पहला कदम 2013 में फिल्म मेरे डैड की मारुति फिल्म से रखा था। यह यशराज बैनर की फिल्म थी। इसके आलावा रिया ने अब तक सोनाली केबल, दोबारा, हाफ गर्लफ्रेंड, बैंक चोर, जलेबी जैसी फिल्मों में काम किया जो पूरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी। सुशांत की डेथ के बाद रिया का करियर पूरी तरह से खत्म हो गया। वे 2021 में अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी के साथ फिल्म  चेहरे में नजर आईं थी। ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई थी लेकिन ये फिल्म कब आई कब गई किसी को नहीं पता। फिलहाल रिया के हाथ में कोई फिल्म नहीं है। 

Tags:    

Similar News