ऋषि कपूर का पार्थिव शरीर अस्पताल से सीधे श्मशान घाट ले जाया जाएगा

ऋषि कपूर का पार्थिव शरीर अस्पताल से सीधे श्मशान घाट ले जाया जाएगा

IANS News
Update: 2020-04-30 11:00 GMT
ऋषि कपूर का पार्थिव शरीर अस्पताल से सीधे श्मशान घाट ले जाया जाएगा

मुंबई, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर का पार्थिव शरीर सीधे अस्पताल से श्मशान घाट ले जाया जाएगा। उन्होंने अस्पताल में ही अंतिम सांस ली थी।

टाइम्स ऑफ इंडिया डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई पुलिस ने लॉकडाउन के कारण कथित तौर पर अभिनेता के परिवार से अनुरोध किया है कि वह उनके शव को घर नहीं ले जाएं। इसके बजाय उनके शरीर को अस्पताल से सीधे नजदीकी मरीन लाइन्स चंदनवाडी के एक श्मशान घट में ले जाएं। कपूर का आज करीब चार बजे अंतिम संस्कार किए जाने की उम्मीद है।

दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर ने कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद गुरुवार सुबह अंतिम सांस ली।

उनकी पत्नी नीतू कपूर उनके साथ थीं जब उन्होंने सुबह अंतिम सांस ली।

कपूर की बेटी रिद्धिमा दिल्ली में रहती हैं और मुंबई जाने के लिए उन्हें पुलिस से एक विशेष पास लेना पड़ा है। ट्रेन, हवाई यात्रा जैसे सभी सार्वजनिक परिवहन बंद होने से वह दिल्ली से मुंबई तक 1400 किलोमीटर से अधिक का सफर सड़क के रास्ते करेंगी।

Tags:    

Similar News