सलमान खान के दूसरे भाई का तलाक, 24 साल बाद टूटने वाला है सोहेल खान और सीमा का रिश्ता

सोहेल खान का तलाक! सलमान खान के दूसरे भाई का तलाक, 24 साल बाद टूटने वाला है सोहेल खान और सीमा का रिश्ता

Neha Kumari
Update: 2022-05-13 10:48 GMT
सलमान खान के दूसरे भाई का तलाक, 24 साल बाद टूटने वाला है सोहेल खान और सीमा का रिश्ता

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के खान परिवार में एक बाद अब दूसरा तलाक होने की नौबत दिखाई दे रही है। सलमान खान के भाई अरबाज खान के बाद अब सोहेल खान की सीमा खान के साथ शादी तलाक तक पहुंच गई है। बता दें कि, कपल ने आज तलाक के लिए अर्जी दी है। दोनों को मुंबई के फैमिली कोर्ट के बाहर अलग-अलग जाते हुए देखा गया, जिसके बाद मीडिया में ये खबरे आना शुरू हो गई हैं।

एक मीडिया हैनडल के हवाले से खबर आई है कि, "सोहेल खान और सीमा सचदेव आज कोर्ट में मौजूद थे। उन्होंने तलाक के लिए अर्जी दी है। दोनों के बीच दोस्ती अभी भी है।" रिपोर्ट में ये कहा गया है कि, सीमा और सोहेल फैमिली कोर्ट की चौथी मंजिल पर थे, जहां उन्होंने उनके तलाक के आवेदन की प्रक्रिया को पूरी की। बता दें कि, उन्होंने अभी तक अपने तलाक को लेकर कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

1998 में की थी शादी
सोहेल और सीमा ने 1998 में शादी की थी, जिससे उनके दो बेटे निर्वाण और योहान हैं। इससे पहले 2017 में भी मीडिया में कपल के अलग होने की खबरें थीं। वहीं कुछ समय पहले आए शो "द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स" में सीमा और सोहेल को अलग-अलग रहते हुए देखा गया। दोनों के बच्चों को दोनों घरों के बीच चक्कर लगाते देखा गया था। शो के बाद भी यह बात साफ हो गई थी की दोनों साथ नहीं रहते हैं। 

Tags:    

Similar News