सलमान, प्रियंका ने फैमिली संग मनाया क्रिसमस, तैमूर लंदन में मनाएंगे न्यू ईयर

सलमान, प्रियंका ने फैमिली संग मनाया क्रिसमस, तैमूर लंदन में मनाएंगे न्यू ईयर

Bhaskar Hindi
Update: 2018-12-26 06:17 GMT
सलमान, प्रियंका ने फैमिली संग मनाया क्रिसमस, तैमूर लंदन में मनाएंगे न्यू ईयर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के दबंग खान कहे जानेवाले सलमान खान ने अपनी फैमिली के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया। सलमान ने अपनी अपकमिंग फिल्म "भारत" की शूटिंग के बिजी शेड्यूल में से टाइम निकाल कर क्रिसमस पार्टी की। अली अब्बास जफर की भारत मूवी में सलमान के साथ कटरीना कैफ और दिशा पाटनी भी नजर आएंगी। 27 दिसंबर को एक्टर का जन्मदिन भी आने वाला है। सलमान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो परिवार के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान अपना 53वां जन्मदिन पनवेल स्थित फार्महाउस में मनाएंगे। दबंग खान के जन्मदिन का जश्न 1 दिन पहले यानि 26 दिसंबर से शुरू होकर बर्थडे वाले दिन खत्म होगा। पार्टी में उनके परिवार के करीबी लोग और दोस्त शामिल होंगे। चर्चा ये भी है कि सलमान खान न्यू ईयर भी परिवार के साथ सेलिब्रेट करेंगे।

 

 

Similar News