सपना चौधरी ने कोर्ट में सरेंडर करने के तीन दिन बाद लिखा- हालातों से जो हार मान जाए मैं वो इंसान नहीं हूं

दुश्मनों को जवाब सपना चौधरी ने कोर्ट में सरेंडर करने के तीन दिन बाद लिखा- हालातों से जो हार मान जाए मैं वो इंसान नहीं हूं

Raja Verma
Update: 2022-09-22 11:08 GMT
सपना चौधरी ने कोर्ट में सरेंडर करने के तीन दिन बाद लिखा- हालातों से जो हार मान जाए मैं वो इंसान नहीं हूं

डिजिटल डेस्क,चंढीगड़।  हरियाणवी डांसर सपना चौधरी धोखाधड़ी के मामले में चर्चा में बनी हुई है। इस मामले में सपना ने 19 सितंबर को लखनऊ के एसीजेएम अदालत में सरेंडर किया था। हालांकि सपना चौधरी कुछ देर बाद ही रिहा हो गईं और अदालत ने उनके खिलाफ जारी किए गए वारंट को वापस ले लिया था।

 सरेंडर के करने के तीन दिन बाद हरियाणवी डांसर ने अपने दुश्मनो को  मुंहतोड़ जबाव दिया है। सपना ने इंस्टाग्राम में एक रील वीडियो पोस्ट किया है। इस रील में जिस डायलॉग पर वीडियो सपना ने बनाया है वह डॉयलाग है-दुश्मनों को भी यही खल रहा है कि तूफानों में भी हमारा दीया क्यों जल रहा है। यही नहीं सपना चौधरी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है- वक्त फंसा सकता है, लेकिन मैं परेशान नहीं हूं, हालातों से जो हार मान जाए मैं वो इंसान नहीं हूं। उनके द्वारा लिखे गए कैप्शन के बाद से ही यह माना जा रहा है कि उन्होंने अपने दुश्मनों या यूं कहें की हेटर्स को चेतावनी दी है कि वह कभी कमजोर पड़ेगी न ही झुकने वाली हैं। 


सपना चौधरी के इस पोस्ट आने के बाद उनके फैंस हमेशा की तरह ही उनका जमकर समर्थन कर रहे हैं। सपना ने अपनी जिंदगी में काफी स्ट्रगल देखा है,कई चुनौतियों का भी सामना किया है और उनके फैंस ने हमेशा ही उनका साथ दिया है। 

क्या है सपना पर आरोप 
साल 2018 में सपना पर धोखाधड़ी के आरोप लगे थे। इस केस में ही सपना के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया था। इसी के चलते सपना चौधरी को कोर्ट में पेश होना था। सपना ने 19 सितंबर को कोर्ट में सरेंडर किया। उन्हें कुछ देर कस्टडी में रखने के बाद रिहा कर दिया गया। सपना को कोर्ट ने 30 सितंबर को कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए हैं। 

बता दें 2018 में लखनऊ में सपना चौधरी का कार्यक्रम स्मृति उपवन में होना था। इस कार्यक्रम के लिए लोगों ने जमकर टिकटें खरीदी थीं लेकिन सपना इस कार्यक्रम में नहीं पहुंची थीं। बाद में यहां पर खूब हंगामा हुआ। इसके बाद नाराज लोगों ने सपना चोधरी और शो के ऑर्गनाइजर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस किया था।  

Tags:    

Similar News