भारतीय सिनेमा का अनमोल रत्न थीं सरोज खान : अल्लू अर्जुन

भारतीय सिनेमा का अनमोल रत्न थीं सरोज खान : अल्लू अर्जुन

IANS News
Update: 2020-07-03 17:00 GMT
भारतीय सिनेमा का अनमोल रत्न थीं सरोज खान : अल्लू अर्जुन
हाईलाइट
  • भारतीय सिनेमा का अनमोल रत्न थीं सरोज खान : अल्लू अर्जुन

हैदराबाद, 3 जुलाई (आईएएनएस)। तेलुगू सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपने पहली कोरियोग्राफर सरोज खान को याद करते हुए उन्हें भारतीय सिनेमा का अनमोल और अपूरणीय रत्न बताया है।

सरोज खान ने 2001 की तेलुगू फिल्म डैडी में अर्जुन को डांस स्टेप सिखाए थे।

अर्जुन ने ट्वीट किया, सरोज जी, एक दिग्गज कोरियोग्राफर हमारे बीच नहीं रहीं। फिल्म डैडी में वह मेरी पहली कोरियोग्राफर थीं। मैंने हमेशा उनके काम की प्रशंसा की। भारतीय सिनेमा में एक अनमोल और अपूरणीय रत्न की क्षति हुई है।

उन्होंने कहा, मैं उनके करीबियों और प्रियजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।

सरोज खान का 71 साल की उम्र में शुक्रवार तड़के कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया।

Tags:    

Similar News