दिशूल वेडिंग: शादी के बंधन में बंधे राहुल-दिशा, देखिए, Inside Pics

दिशूल वेडिंग: शादी के बंधन में बंधे राहुल-दिशा, देखिए, Inside Pics

Bhaskar Hindi
Update: 2021-07-16 10:49 GMT

डिजिटल डेस्क,मुंबई। राहुल वैद्य और दिशा परमार आज शादी के बंधन में बंध गए है। शादी के फंक्शन पिछले 3 दिनों से चल रहे थे और फाइनली आज शादी हो गई। अपनी शादी में दिशा ने बेहद खूबसूरत लाल रंग जोड़ा पहन रखा है, जिसमें सिल्वर कलर का हैवी वर्क है।

वीडियो - Viral Bhayani

इस जोड़े में वो बहुत प्यारी लग रही है। वहीं राहुल वैद्य ने ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी है, जिसके साथ उन्होंने गोल्डन पगड़ी कैरी की है। हालांकि, कपल की फोटोज देखकर लग रहा हैं, कि दोनों एक-दूसरे के लिए ही बने है।

दिशा ने गोल्डन रंग के कलीरे, लाल चूड़ा और एकदम लाइट जूलरी कैरी की है। इतना ही नहीं दिशा ने अपने मेकअप को भी बिल्कुल सिंपल रखा है। कपल के शादी की कुछ फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे है। देखिए, कुछ खास इनसाइड पिक्स।

 

 

 

Tags:    

Similar News