सोफिया हयात की लाइफ के रोलरकोस्टर में एक और टर्न, जान जाते-जाते बची

सोफिया हयात की लाइफ के रोलरकोस्टर में एक और टर्न, जान जाते-जाते बची

Bhaskar Hindi
Update: 2018-07-05 16:07 GMT
सोफिया हयात की लाइफ के रोलरकोस्टर में एक और टर्न, जान जाते-जाते बची

डिजिटल डेस्क, मुंबई। एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट और मॉडल से नन बनी सोफिया हयात ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ ऐसा कहा कि जो हैरान करने वाला है। अपने अफेयर्स और न्यूड फोटोज को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाली सोफिया ने बताया कि उनके एक्स हस्बेंड व्लाड ने उन पर जानलेवा हमला किया है। बता दें कि पिछले साल ही उन्होंने खुद से 10 साल छोटे रोमेनियन ब्वॉयफ्रेंड व्लाड से शादी की थी। हालांकि यह शादी ज्यादा दिन नहीं चली और सोफिया ने पति को धोखेबाज और चोर करार देकर अपनी लाइफ से बाहर कर दिया।

सोफिया ने कहा-व्लाड ने मेरा गला घोंटा 

इसके बाद अपनी प्रेग्नेंसी और मिसकैरेज की खबर से भी उन्होंने सभी को सकते में डाल दिया था। अब सोफिया हयात अपने पूर्व पति व्लाड को एक्सपोज कर रही हैं। उनकी कहानी में नया ट्विस्ट आ रहा है। सोफिया ने कहा - "ये सच है कि व्लाड ने मेरा गला घोंटने की कोशिश की। मुझे जो कुछ भी करना चाहिए था मैंने किया है। मैंने उसके खिलाफ कंप्लेन की है और पुलिस अब उसकी तलाश में है। सोफिया ने कहा कि हमें अब तक नहीं पता कि वो लंदन में है या रोमेनिया में। उन्होंने अपने पति के बारे में ये भी बताया कि वो दिमागी रूप से बीमार था। उसे चीजें याद नहीं रहती थीं और वो मनघड़ंत कहानियां बनाता था। 

खुद को मदर मैरी का पुनर्जन्म बताया

उन्होंने व्लाड को लालची बताते हुए कहा कि- "उसकी नजर मेरी संपत्ति पर थी। यही कारण था कि मैं उससे अलग हुई"। ये पहली बार नहीं है जब सोफिया ने एक्स हस्बेंड के बारे में पब्लिकली बात की है। पति से अलग होने की जानकारी भी उन्होंने सोशल मीडिया पर ही दी थी। बता दें कि कुछ समय पहले सोफिया ने अपने आपको नन में तब्दील करके सबको चौंका दिया था। अपने आपको मदर मैरी का पुनर्जन्म बताकर उन्होंने अपना नाम गिया मदर सोफिया रख लिया था। 

पुलिस जांच में जुटी

24 फरवरी को अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बताकर एक बार फिर वो सुर्खियों में आईं। तब तक उनकी पर्सनल लाइफ ठीक चल रही थी। पति से अलग होने के बाद ही वो मिसकैरेज का शिकार हुईं। इतने ड्रामे के बाद अब और कौन-कौन बातें सामने आएंगी ये आगे पता चलेगा। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। 

Similar News