अनिता भाभी जी के घर आया बेटा, गोरी मेम बनी मां

अनिता भाभी जी के घर आया बेटा, गोरी मेम बनी मां

Bhaskar Hindi
Update: 2019-01-19 06:29 GMT
अनिता भाभी जी के घर आया बेटा, गोरी मेम बनी मां

डिजिटल डेस्क,मुबंई। टीवी के दर्शकों के लिए, "भाभी जी घर पर हैं" सीरियल में अनिता भाभी का अहम किरदार निभाने वाली सौम्या "टंडन ने शुक्रवार को बेटे को जन्म दिया है। सौम्या ने ट्विटर पर हाल ही में अपनी कई तस्वीरें पोस्ट की है जिसमें वे प्रेग्नेंसी ग्लो के साथ नजर आ रही हैं। सौम्या मां बनने के बाद किस कदर खुश हैं ये उनकी हाल की तस्वीरों में देखा जा सकता है। जाहिर है कि यह उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी है। 

सौम्या ने कुछ समय पहले ही अपने सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था- "आज मैं जादूगर की तरह फील कर रही हूं। ऐसा लग रहा है कि मैं एक सुपरहीरो बन गई हूं। मैं प्रेग्नेंट हूं। मैं हर लम्हा जीने की कोशिश कर रही हूं।" बता दें कि इससे पहले सौम्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई फोटोज शेयर की थी जिनमें वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं थीं। सौम्या अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने वर्कआउट की फोटोज और वीडियोज भी शेयर करती रहती हैं। वे अपनी हेल्थ को लेकर काफी स्ट्रिक रहती हैं। सौम्या टंडन ने साल 2016 में अपने बॉयफ्रेंड सौरभ देवेंद्र सिंह के साथ शादी की थीं। बता दें दोनों शादी से पहले कई सालों तक रिलेशनशिप में थे।

वर्क फ्रंट की बात करें तो "सौम्या टंडन" को शो "भाभीजी घर पर हैं" से खूब शोहरत हासिल हुई और इस शो के साथ ही उन्हें घर-घर में पहचाना जाने लगा। शो में उनका किरदार अनीता भाभी का है। उनके किरदार को खूब पसंद किया गया। इसके पहले वे जी टीवी के रियालटी शो डांस इंडिया डांस में शो को होस्ट करती नजर आई थीं। इसके अलावा वे फिल्म "जब वी मेट" में नज़र आ चुकी हैं। इसमें वो करीना कपूर की बहन के किरदार में नजर आई थीं। बता दें कि "भाभी जी घर पर हैं" शो ने 1,000 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। शो में शुभांगी अत्रे अंगूरी भाभी का किरदार अदा कर रही हैं। वहीं आसिफ शेख, विभूति नारायण के किरदार में हैं। 


 

Similar News