सोनू ने मुफ्त में सेना के लिए गाया ''हम सरहद के सेनानी, हम सच्चे हिंदोस्तानी''

सोनू ने मुफ्त में सेना के लिए गाया ''हम सरहद के सेनानी, हम सच्चे हिंदोस्तानी''

Bhaskar Hindi
Update: 2017-06-28 12:22 GMT
सोनू ने मुफ्त में सेना के लिए गाया ''हम सरहद के सेनानी, हम सच्चे हिंदोस्तानी''

टीम डिजिटल, नई दिल्ली। सिंगर सोनू निगम पिछले लम्बे समय से अपने विवादित बयान की वजह से चर्चा में थे, लेकिन एक बार फिर सोनू चर्चा में आ गए हैं। इस बार सोनू अपने देशभक्ति गाने के कारण चर्चा में हैं। सोनू ने सेना के करीब 90000 जवानों की डिमांड पर 'हम सरहद के सेनानी, हम सच्चे हिंदुस्तानी' गीत गाया।

इस गाने को केंद्रीय गृह सचिव राजीव मेहरिशी ने लॉन्च किया। दरअसल भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) के जवान चाहते थे कि सोनू निगम 'हम सरहद के सेनानी, हम सच्चे हिंदुस्तानी' को अपनी आवाज दें। इसके लिए कुछ दिन पहले मुंबई में सोनू से ITBP के सीनियर अधिकारी मिले थे और उनसे गाने को गाने के लिए रिक्वेस्ट की थी। सोनू ने भी अफसरों की बात मानते हुए बिना फीस लिए इस गाने को अपनी आवाज दी।

 

Similar News