सुनील ग्रोवर की मुंबई में हुई हार्ट सर्जरी, सिमी ग्रेवाल ने किया ट्वीट

सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी सुनील ग्रोवर की मुंबई में हुई हार्ट सर्जरी, सिमी ग्रेवाल ने किया ट्वीट

Neha Kumari
Update: 2022-02-02 10:33 GMT
सुनील ग्रोवर की मुंबई में हुई हार्ट सर्जरी, सिमी ग्रेवाल ने किया ट्वीट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। टेलीविजन जगत के प्रसिद्ध कॉमेडियन और अभिनेता सुनील ग्रोवर जो हमेशा गुत्थी और डॉ मशहूर गुलाटी के रूप में सभी को हंसातें रहते हैं, उन्होंने मुंबई में एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में अपने दिल की सर्जरी करवाई है। ट्वीटर पर एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है। उनके स्वास्थ्य के बारे में अधिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। अस्पताल ने उनकी स्थिति या इलाज के बारे में पूरी जानकारी देने से इनकार कर दिया है। सिमी ग्रेवाल ने अपने पोस्ट में लिखा, “सुनील ग्रोवर के दिल की सर्जरी हुई है। अपने दिल की कीमत पर हमारे दिलों को हंसी और खुशी से भर देने वाले। मैं प्रार्थना करती हूं कि वह जल्दी ठीक हो जाए, उनके पास एक जबरदस्त प्रतिभा है, और मैं उनकी बहुत बड़ी फैन हूं”।

शेयर किया था पोस्ट

सात दिन पहले, सुनील ग्रोवर ने "इंफ्लूएंसर" पर एक मजेदार इंस्टाग्राम पोस्ट अपलोड किया था। उन्होंने स्वैग के साथ एक बिल्ली की तस्वीर शेयर की। कॉमेडियन अक्सर अपने मजाकिया पोस्ट से दर्शकों का मनोरंजन करते रहते हैं।
सुनील ने हाल ही में एक वेब सीरिज के लिए शिमला में शूटिंग कर रहे थे, उन्होंने प्रकृति के जादू का आनंद लेते हुए बर्फ से ढकी वादियों की एक पोस्ट शेयर की साझा की थी।

पिछले एक साल में तांडव, सनफ्लावर और अन्य कई शो में उनके काम को दर्शकों द्वारा खूब प्यार मिला है। सुनील ग्रोवर ने अपने करियर की शुरुआत रेडियो से की और बाद में टीवी जगत की ओर चले गए। कपिल शर्मा के साथ उनकी पार्टनरशिप ने ही उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। वो सबसे ज्यादा फीस लेने वाले टीवी एक्टर्स में भी शुमार हैं। इसके अलावा कॉमेडियन बागी जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं और हाल ही में, उन्हें सलमान खान की भारत में उनके सबसे अच्छे दोस्त के रूप में देखा गया था। 
 

Tags:    

Similar News