Movie: सुपरस्टार प्रभास की फिल्म "साहो" जापान में हुई रिलीज!

Movie: सुपरस्टार प्रभास की फिल्म "साहो" जापान में हुई रिलीज!

Manmohan Prajapati
Update: 2020-01-28 07:14 GMT
Movie: सुपरस्टार प्रभास की फिल्म "साहो" जापान में हुई रिलीज!

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सुपरस्टार प्रभास के प्रशंसकों की संख्या केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर में भी उनका बोलबाला है। भारत में सुजीत के निर्देशन ने बनीं फिल्म "साहो" पिछले साल 30 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी, जिसने जमकर धमाल मचाया था। इस फिल्म को काफी सराहा गया और अब यह फिल्म जापान में रिलीज हो गई है।

पैन इंडिया का दिल जीतने के बाद, साहो अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर धूम मचाने जा रही है। जानकारी के अनुसार और 27 जनवरी 2020 को जापान में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में श्रद्धा कपूर, नील नितिन मुकेश और जैकी श्रॉफ भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

सलमान की फाउंडेशन का शुक्रिया अदा करेगी "पिक्चर पाठशाला" की टीम

जापान में ट्रेलर को काफी पसंद किया गया
इससे पहले, फिल्म का ट्रेलर जापान में जारी किया गया था जिसे काफी पसंद किया गया था। एक वीडियो में फैंस के चेहरे पर उत्साह की झलक साफ देखी जा सकती थी, जो एक बार फिर यही साबित करता है कि प्रभास का फैंडम कितना विशाल है!

बॉलीवुड में इस फिल्म से एंट्री
आपको बता दें कि प्रभास के प्रशंसक केवल भारत में नहीं बल्कि दुनिया भर के लोग बाहुबली सुपरस्टार के दीवाने हैं। प्रभास ने फिल्म साहो के साथ बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया है और दमदार थ्रिलर के साथ सम्पूर्ण देश को अपना दीवाना बना लिया है।

बॉलीवुड से कंगना, एकता, करण जौहर को मिला पद्म श्री सम्मान

प्रभास की अगली फिल्म जल्द
भारत में प्रभास की अगली फिल्म फिर से रिलीज होने वाली, जिसमें इस अभिनेता के साथ पूजा हेगड़े नजर आएंगी। फिल्म का निर्माण गोपी कृष्णा मूवीज और यूवी क्रिएशंस द्वारा किया जाएगा। फिल्म को राधा कृष्ण द्वारा तेलुगु में निर्देशित किया जाएगा और साथ में अन्य भाषाओं में डब किया जाएगा।

Tags:    

Similar News