तारा सुतारिया ने अपने फेवरेट आदर जैन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

तारा सुतारिया ने अपने फेवरेट आदर जैन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

IANS News
Update: 2020-08-05 14:30 GMT
तारा सुतारिया ने अपने फेवरेट आदर जैन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

मुंबई, 5 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री तारा सुतारिया ने आदर जैन के 26 वें जन्मदिन के मौके पर उन्हें शुभकामनाएं दी। दोनो कथित रूप से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

आदर जैन को अपना फेवरेट बताते हुए तारा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, हमेशा तुम्हारे, हमेशा मेरे, हमेशा हमारे। हैप्पी बर्थडे मेरे फेवरेट पर्सन।

अभिनेत्री ने आदर के साथ एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें दोनो कैमरे के सामने हंसते नजर आ रहे हैं।

पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए आदर ने लिखा, आई लव यू।

कमेंट का जवाब देते हुए तारा ने लिखा, आई लव यू टू आदर।

आदर की कजीन करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी सोशल मीडिया पर आदर को शुभकामनाए दी।

करीना ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, बिग हग ऑन बिग डे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो 2017 की रिलीज कैदी बैंड से बॉलीवुड में कदम रखने वाले आदर अपने आगामी फिल्म हैलो चार्ली में नजर आएंगे।

Tags:    

Similar News