जन्माष्टमी: वे कलाकार, जो भगवान कृष्ण की भूमिका निभाकर हुए फेमस

जन्माष्टमी: वे कलाकार, जो भगवान कृष्ण की भूमिका निभाकर हुए फेमस

Bhaskar Hindi
Update: 2019-08-23 03:35 GMT
जन्माष्टमी: वे कलाकार, जो भगवान कृष्ण की भूमिका निभाकर हुए फेमस

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। टेलीविजन की दुनिया में माइथोलॉजिकल शो को काफी पसंद किया जाता है। माइथोलॉजिकल शो की बात हो और उसमें भगवान श्रीकृष्ण का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। उनकी मोहक अदा सबको मोहित कर देती है। उनके हर रुप को लोग बहुत पसंद करते हैं। चाहे वो उनका बाल रूप हो या फिर युवा रूप, उनके उपदेश हर इंसान को अच्छे और बुरे में फ़र्क बताते हैं। उनके इसी अंदाज की वजह से ही तो वे भक्तों में सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं। बच्चे से लेकर बड़े तक हर कोई उन्हें पसंद करता है। इसी वजह से टेलीविजन पर बार बार भगवान श्रीकृष्ण पर आधारित माइथोलॉजिकल शो दिखाए जाते हैं। वैसे तो भगवान श्रीकृष्ण एक ही हैं, लेकिन कई कलाकारों ने उनका किरदार निभाया है और इतनी बेहतरीन अदाकारी की कि वे इसी किरदार की वजह से हिट हो गए। 

Tags:    

Similar News