विराट-अनुष्का की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर बनी सुर्खियां !

विराट-अनुष्का की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर बनी सुर्खियां !

Bhaskar Hindi
Update: 2018-03-05 07:19 GMT


डिजिटल डेस्क,मुंबई।  मिले हो तुम हमको बड़े नसीबो से....चुराया है तुमको किस्मत की लकीरों से....ये गाना तो आपने सुना ही होगा। इन दिनों  ये गाना विराट और अनुष्का की वायरल हो रही फोटोज पर भी फबता दिख रहा है। दरअसल विराट रविवार को मुंबई एयरपोर्ट पर अनुष्का को रिसीव करने के लिए पहुंचे। जहां तकरीबन दो महीने बाद ये कपल फिर से एक साथ नजर आया। अपनी वाइफ के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए साउथ अफ्रीकी दौरे के बाद विराट कुछ दिन के ब्रेक पर हैं और अनुष्का भी फिल्म की शूटिंग से कुछ दिनों की छुट्‍टी लेकर मुंबई पहुंचीं हैं। 

 

 

विराट-अनुष्का को शादी के बाद ज्यादा वक्त साथ बिताने का समय नहीं मिला। ऐसे में ये कपल जब भी मिलता है तो माहौल में रुमानियत हो जाता है। विराट और अनुष्का की एयरपोर्ट की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में अनुष्का जैसे ही कार में बैठीं विराट ने उन्हें बेहद प्यार से गले लगा लिया। एक-दूसरे से मिलने के बाद विराट-अनुष्का की खुशी देखने लायक थी। फैन्स इन भी दोनों की इन तस्वीरों को बेहद पसंद भी कर रहे हैं।

 


इसके अलावा विराट की टैटू वाली तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हाल ही में विराट मुंबई के एक टैटू स्टूडियों में पहुंचे थे। यहां विराट ने लुभावने टैटू बनवाने की अपनी इच्छा को बताया और अपने बाजू पर भी बनवाया।

 

 

बता दें कि विराट और अनुष्का ने पिछले साल 11 दिसंबर को इटली के टस्कनी में शादी की थी। जहां से अनुष्का-विराट हनीमून मनाने रोम के लिए रवाना हो गए थे। जिसके बाद उन्होंने नई दिल्ली में 21 दिसंबर को और मुंबई में 26 दिसंबर को रिसेप्शन दिया। 27 दिसंबर को भारतीय क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका रवाना हो गई थी और अनुष्का भी टीम के साथ गई थीं।

Similar News