बिलबोर्ड चार्ट में टॉप पर पहुंचा ये रैपर 

बिलबोर्ड चार्ट में टॉप पर पहुंचा ये रैपर 

Bhaskar Hindi
Update: 2018-06-15 03:01 GMT
हाईलाइट
  • वर्षीय रैपर ने ट्वीट में ट्रम्प को अपना 'भाई' भी कहा।
  • केनी के खाते में 21 ग्रैमी अवॉर्ड्स दर्ज हैं।
  • राष्ट्रपति ट्रम्प ने केनी वेस्ट के ट्वीट का जवाब देते हुए उन्हें धन्यवाद कहा है।
  • हॉलीवुड रैपर केनी वेस्ट जिन्हें 'यिक्स' रैपर भी कहा जाता है
  • उन्होनें अमेरिकी प्रेसीडेंट डोनाल्ड ट्रम्प को अपना समर्थन देते हुए ट्वीट किया और उनकी तारीफ करते हुए कहा
  • 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन'।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।  भारत में कई लोग अमेरिकन रैपर और रैप म्यूजिक के दीवाने हैं, लेकिन इन सभी में सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं रैपर केनी वेस्ट। तो केनी वेस्ट के चाहने वालों के लिए अच्छी खबर ये है कि केनी का नया एलबम ‘ये’ बिलबोर्ड 200 चार्ट में टॉप पर पहुंच गया है। इस एलबम ने दुनिया भर में धमाल मचा दिया है। इतना ही नहीं अब वो अपने अगले एलबम में मशहूर संगीतकार एमिनेम के साथ काम करेंगे।

 

 

वेस्ट ने ट्रम्प को ट्वीट कर ये कहां

हॉलीवुड रैपर केनी वेस्ट जिन्हें "यिक्स" रैपर भी कहा जाता है, उन्होनें अमेरिकी प्रेसीडेंट डोनाल्ड ट्रम्प को अपना समर्थन देते हुए ट्वीट किया और उनकी तारीफ करते हुए कहा, "मेक अमेरिका ग्रेट अगेन"। साथ ही 40 वर्षीय रैपर ने ट्वीट में ट्रम्प को अपना "भाई" भी कहा। राष्ट्रपति ट्रम्प ने केनी वेस्ट के ट्वीट का जवाब देते हुए उन्हें धन्यवाद कहा है।

 

 

वेस्ट ने जीते इतने सारे अवार्ड्स

केनी वेस्ट के चाहने वाले दुनियाभर में मौजूद हैं। वो लंबे समय से म्यूजिक इंडस्ट्री पर छाए हुए हैं और उनके साथ कई बड़े कलाकारों ने काम किया है। केनी के खाते में 21 ग्रैमी अवॉर्ड्स दर्ज हैं। केनी ने एन्टरटेनमेंट इंडस्ट्री में काफी कम समय में सुर्खिया बटोरते हुए कामयाबी हासिल कर ली थी।

 

 

एटलांटा में हुआ था जन्म 

केनी का पूरा नाम केनी ओमरी वेस्ट है। उनका जन्म 8 जून, 1977 में अमेरिका के जॉर्जिया प्रांत के एटलान्टा में हुआ था। केनी एक रैपर और गायक होने के अलावा गीतकार, रिकॉर्ड प्रोड्यूसर और फैशन डिजाइनर भी हैं। वो दुनिया के सबसे मशहूर रैपरों में से एक हैं और उनके गानें दुनिया भर में पॉपुलर हैं।

Similar News