ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में वॉरियर के रूप में दिखीं सना, विलेन होंगे लॉयड ओवेन

ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में वॉरियर के रूप में दिखीं सना, विलेन होंगे लॉयड ओवेन

Bhaskar Hindi
Update: 2018-09-20 10:05 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की अपकमिंग फिल्म "ठग्स ऑफ हिंदोस्तान" का सभी को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, आमिर खान, कटरीना कैफ, सना फातिमा मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में हर किरदार को जबरदस्त लुक दिया गया है। सभी के लुक के मोशन पोस्टर्स बनाए गए हैं। इन मोशन पोस्टर्स को एक-एक कर रिलाज किया जा रहा है। सबसे पहले फिल्म से अमिताभ बच्चन का लुक आउट हुआ। खुदाबक्श के किरदार में बिग बी बेहतरीन नजर आए। बिग बी के बाद अब दंगल गर्ल फातिमा सना और लॉयड ओवेन का लुक भी जारी किया गया है।

 


इस फिल्म में सना ज़ाफिरा के किरदार में हैं। फातिमा का लुक शेयर करते हुए आमिर ने लिखा है इसके निशाने से बच के रहना। इसमें फातिमा एक योद्धा के रूप में नजर आ रही हैं। फातिमा "ठग्स ऑफ हिंदोस्तान" के वीडियो में तीरंदाजी करती दिख रही हैं।

 

 


फातिमा सना के साथ ही एक और मोशन पोस्टर रिलीज किया गया है। ये पोस्टर है खलनायक का किरदार निभाने वाले जॉन क्लाइव का। हॉलीवुड स्टार लॉयड ओवेन ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में विलेन की भूमिका में नजर आएंगे जिनका नाम फिल्म में जॉन क्लीव होगा। जॉन क्लीव फिल्म में अंग्रेजी हुकूमत के सरदार की भूमिका में नजर आएंगे जैसा की वीडियो में देखने को मिल रहा है।

यह फिल्म  Philip Meadows Taylor के लिखे उपन्यास Confessions of a Thug पर आधारित है। कहा ये भी जा रहा है कि ये फिल्म हॉलीवुड फिल्म "पाइरेट्स ऑफ कैरिबियन" का इंडियन वर्जन है। फिल्म का निर्देशन विजय कृष्ण आचार्य ने किया है। "ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान" की ज्यादातर शूटिंग माल्टा और राजस्थान के सुन्दर लोकेशंस पर हुई है। ये फिल्म 8 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Similar News