टिकटॉक पर लोगों को गलत जानकारियों के खिलाफ जागरुक करेंगे आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, विराट कोहली

टिकटॉक पर लोगों को गलत जानकारियों के खिलाफ जागरुक करेंगे आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, विराट कोहली

Bhaskar Hindi
Update: 2020-05-04 10:30 GMT
टिकटॉक पर लोगों को गलत जानकारियों के खिलाफ जागरुक करेंगे आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, विराट कोहली

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोना वायरस संकट के बीच सोशल मीडिया वीडियो प्लेटफार्म टिकटॉक ने गलत जानकारियों को लेकर एक जागरुकता अभियान ‘#मत कर फॉरवर्ड’ शुरू किया है। अनुराग बासु के निर्देशन में इसके लिए एक वीडियो बनाया गया है जिसमें आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, कृति सैनन और विराट कोहली जैसे सितारे नजर आएंगे। 

कंपनी ने सोमवार को कहा कि इस वीडियो को दूरदर्शन के साथ-साथ अन्य टीवी चैनलों और सोशल मीडिया मंचों पर भी प्रसारित किया जाएगा। देश में टिकटॉक के करीब 20 करोड़ उपयोक्ता हैं। कंपनी ने उपयोक्ताओं से मंच पर वीडियो बनाने और साझा करने के दौरान बहुत सावधानी बरतने के लिए भी कहा। 

मंच ने कहा कि फर्जी खबरें नुकसानदायक होती हैं। यह हमें बेकार की जानकारियां देती हैं और समुदाय के बीच विश्वास को कम करती हैं। टिकटॉक ने मत कर फॉरवर्ड अभियान की शुरुआत की है। यह लोगों के बीच गलत जानकारियां फैलाने से रोकने और इस तरह के कंटेट बनाने को लेकर सजग रहने के लिए प्रेरित करेगा। 

सरकार ने सोशल मीडिया कंपनियों से गलत जानकारियों को फैलने से रोकने के लिए कई कड़े कदम उठाने के लिए कहा है। विशेषकर कोरोना वायरस संकट के दौरान ऐसी गलत जानकारियों को सीमित करने के लिए कहा गया है जो समाज को नुकसान पहुंचा रही हैं। 

Tags:    

Similar News