उर्वशी रौतेला ने बताई बीच वॉलीबॉल की परिभाषा, महिला-पुरुष का रोल भी बताया

उर्वशी रौतेला ने बताई बीच वॉलीबॉल की परिभाषा, महिला-पुरुष का रोल भी बताया

IANS News
Update: 2020-04-22 14:01 GMT
उर्वशी रौतेला ने बताई बीच वॉलीबॉल की परिभाषा, महिला-पुरुष का रोल भी बताया

मुंबई, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व ब्यूटी क्वीन उर्वशी रौतेला ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह समुद्र में बीच पर वॉलीबॉल खेल रही हैं। हालांकि वह अपने खेल से बच निकलती हैं। लेकिन इस वीडियो का मजेदार कैप्शन उनके प्रशंसकों को लुभा रहा है।

उर्वशी ने एक वीडियो क्लिप इंस्टाग्राम पर साझा की है, जिसमें वह समुद्र में एक सफेद-और-फ्लोरोसेंट-लाइम-बिकनी में समुद्र तट पर वालीबॉल खेल रही हैं। वहीं बैकग्राउंड में विज खलीफा का गाना समथिंग न्यू चल रहा है।

उर्वशी ने इस वीडियो को कैप्शन दिया है, बीच वॉलीबॉल: पुरुषों द्वारा इसका आविष्कार किया गया, महिलाओं द्वारा सिद्ध किया गया। टकराएं, सेट करें, इसे उस तरह स्पाइक करें, जिस तरह से हम इसे पसंद करते हैं।

प्रशंसकों को उनकी ये पोस्ट खासी पसंद आई और इस पोस्ट को दो मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।

उन्होंने हाल ही में अपनी एक फोटो साझा की थी जिसमें वह मिस यूनिवर्स के लिए भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आ रही थीं।

उर्वशी ने इंस्टाग्राम पर एक मैजेंटा बिकनी में अपनी एक फोटो पोस्ट की थी और उस पर भारत लिखा था। उन्होंने अपने इस शानदार लुक को सिजलिंग रेड लिपस्टिक और स्मोकी आई मेकअप के साथ पूरा किया था।

काम को लेकर बात करें तो उर्वशी का नया म्युजिक वीडियो बीट पे ठुमका है।

Tags:    

Similar News