दस हजार से ज्यादा गानों को आवाज देने वाली पद्मभूषण वाणी जयराम ने दुनिया को कहा अलविदा

पद्मभूषण कलाकार का निधन दस हजार से ज्यादा गानों को आवाज देने वाली पद्मभूषण वाणी जयराम ने दुनिया को कहा अलविदा

Sanjana Namdev
Update: 2023-02-04 09:51 GMT
दस हजार से ज्यादा गानों को आवाज देने वाली पद्मभूषण वाणी जयराम ने दुनिया को कहा अलविदा

डिजिटल डेस्क मुंबई। संगीत जगत से एक दुखद खबर सामने आ रही है। दक्षिण भारत की मशहूर गायिका वाणी जयराम ने शनिवार को 77 साल की उम्र में दुनिया से अलविदा कह दिया है। गायिका के निधन से हर कोई हैरान है पूरे संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। गायिका वाणी जयराम को हाल ही में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। सिंगर का निधन उनके घर पर हुआ है सिंगर चेन्नई में अपने घर में मृत पाई गई हैं।

10 हजार से ज्यादा गानों को दी अपनी आवाज
वाणी जयराम ने हाल ही में एक प्रोफेशनल सिंगर के रूप में म्यूजिक इंडस्ट्री में 50 साल पूरे किए थे। वो अपने करियर में 10,000 से ज्यादा गाने गा चुकी थीं। वाणी जयराम आरडी बर्मन, केवी महादेवन, ओपी नैय्यर और मदन मोहन समेत कई मशहूर संगीतकारों के साथ काम किया था। उन्होंने अपने सिंगिंग करियर में कई खूबसूरत गानों को अपनी आवाज दी है। म्यूजिक वर्ल्ड में उनके योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

कई पुरस्कारों से किया गया सम्मानित
गायिका वाणी जयराम ने तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, हिंदी, उर्दू, मराठी, बंगाली, भोजपुरी, तुलु और उड़िया में कई गाने गाए हैं, उन्होंने तीन बार सर्वश्रेष्ठ महिला प्लेबैक सिंगर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीता है।  तमिलनाडु, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, केरल, गुजरात और ओडिशा से राज्य पुरस्कार भी प्राप्त हुए हैं। उन्हें हाल ही में देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

Tags:    

Similar News