विजय वर्मा अब नहीं रहे आत्म निर्भर

विजय वर्मा अब नहीं रहे आत्म निर्भर

IANS News
Update: 2020-06-23 13:31 GMT
विजय वर्मा अब नहीं रहे आत्म निर्भर

मुंबई, 23 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता विजय वर्मा को भी आखिरकार अपने परिवार के साथ वक्त बिताने का मौका मिल गया है। गली बॉय से सुर्खियों में आए वर्मा बुधवार को मुंबई से अपने होमटाउन हैदराबाद के लिए रवाना हुए।

सोशल मीडिया पर उन्होंने अपने एयरपोर्ट लुक की एक तस्वीर साझा की, जिसमें उन्हें फेस शील्ड और मास्क के साथ देखा जा सकता है।

तस्वीर के साथ वह लिखते हैं, घर वापसी। नो मोर आत्म-निर्भर।

विजय ने कोरोनावायरस महामारी के बीच बम्बई एयरपोर्ट के खाली लुक को दिखाते हुए कुछ वीडियोज भी साझा किए।

वीडियो के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, बम्बई एयरपोर्ट अवास्तविक लग रहा है। दोस्तों हम एक विनाशकारी समय के बाद स्थापित दुनिया में हैं।

लॉकडाउन में कुछ ढील दिए जाने के बाद कई सारे सेलेब्रिटीज अपने-अपने घर को रवाना हुए हैं।

अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और राधिका मदान दिल्ली में अपने परिवार के साथ वक्त बिता रही हैं। अभिनेता अपारशक्ति खुराना चंडीगढ़ में अपने माता-पिता के साथ रह रहे हैं।

Tags:    

Similar News