बर्थडे: सुपरस्टार से संन्यासी बन गए थे विनोद खन्ना, हैरान करते हैं उनके जीवन के कुछ किस्से

बर्थडे: सुपरस्टार से संन्यासी बन गए थे विनोद खन्ना, हैरान करते हैं उनके जीवन के कुछ किस्से

Bhaskar Hindi
Update: 2018-10-06 04:16 GMT

डिजिटल डेस्क,मुंबई। हिंदी सिनेमा के सबसे शानदार, करिश्माई और आकर्षक अभिनेताओं में शुमार रहे विनोद खन्ना का आज जन्मदिन है। अगर वो हमारे बीच होते तो आज वो अपना 72वां जन्मदिन मना रहे होते। एक शानदार अभिनेता, राजनेता रहे विनोद खन्ना 27 अप्रैल 2017 को इस दुनिया से रुखसत हो गए, लेकिन वो कहते हैं ना कि कलाकार कभी नहीं मरता। कलाकार अपने हुनर के दम पर मरने के बाद भी लोगों के जेहन में उनकी यादों में जिंदा रहता है। विनोद खन्ना भी हिंदी सिनेमा का वो मशहूर नाम है, जो दुनिया में ना होकर भी अपने निभाए किरदारों से, सामाजिक क्षेत्र में किए कामों से हमारे बीच हैं। 

Similar News