Virushka Reception: मुंबई के 'द सेंट रेजिस' में होगा दूसरा ग्रैंड रिसेप्शन, शामिल होंगे ये मेहमान

Virushka Reception: मुंबई के 'द सेंट रेजिस' में होगा दूसरा ग्रैंड रिसेप्शन, शामिल होंगे ये मेहमान

Bhaskar Hindi
Update: 2017-12-26 09:33 GMT
Virushka Reception: मुंबई के 'द सेंट रेजिस' में होगा दूसरा ग्रैंड रिसेप्शन, शामिल होंगे ये मेहमान

डिजिटल डेस्क, मुंबई। दिल्ली में ग्रैंड रिसेप्शन के बाद अब विराट कोहली और अनुष्का शर्मा मुंबई में दूसरी रिसेप्शन पार्टी दे रहे हैं। पहले इटली में शादी फिर फिनलैंड में हनीमून के बाद ये जोड़ा अब अपने चाहने वालों, रिश्तेदारों, दोस्तों के लिए पार्टी दे रहा है। 21 दिसंबर को दिल्ली के ताज डिप्लोमेटिक इंक्लेव में ग्रैंड रिसेप्शन के बाद आज मुंबई का "द सेंट रेजिस" में रिसेप्शन का आयोजन है।

 

 

यह होटल लोअर परेल इलाके में हैं। आज पूरा बॉलीवुड और क्रिकेट जगत "विरुष्का" की पार्टी में शामिल होने पहंचेगा। इससे पहले दिल्ली में पीएम मोदी ने रिसेप्शन में पहुंचकर विराट और अनुष्का को आशीर्वाद दिया था।

यह रिसेप्शन होटल की नौवीं मंजिल पर एस्टर बॉलरूम में होगा, जिसमें 300 मेहमानों के बैठने की क्षमता है। जानकारी के अनुसार, 3,906 स्क्वायर मीटर में बने इस होटल का टॉवर भारत का सबसे ऊंचा टॉवर है। इस लग्जरी होटल में 395 कमरे हैं, जिसमें 27 सूट्स और 39 रेजिडेंशियल सूट्स हैं। इस सभी सूट्स से अरब सागर का शानदार नजारा दिखाई देता है।

 

भारतीय टीम ने 24 दिसंबर को मुंबई में श्रीलंका के खिलाफ अपना अंतिम टी-20 मैच खेला था, जिसके बाद अब उम्मीद है कि पूरी टीम रिसेप्शन में शिरकत करेगी। यह रिसेप्शन रात आठ बजे शुरू होगा।

 

विरुष्का के मुंबई में आयोजित इस ग्रैंड र‍िसेप्‍शन में महानायक अमिताभ बच्चन समेत, शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, टीम इडिया के बड़े प्लेयर्स सचिन सच‍िन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, महेंद्र सिंह धोनी, युवराज, रोहित शर्मा समेत पूरी टीम पहुंच सकती है। 


 

वीआईपी गेस्ट्स की बात करें तो इसमें सबसे बड़ा नाम महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस, मुकेश अंबानी पूरी फैमिली के साथ रिसेप्शन में शामिल होंगे। वहीं महाराष्ट्र के कई दिग्गज मंत्री भी शामिल हो सकते हैं। चर्चा यह भी है की शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे को भी रिसेप्शन का न्यौता भेजा गया है। इसके अलवा कई नामी बिजनेस घरानों और उनकी फैमिली से जुड़े सदस्यों को भी आमंत्रण भेजा गया है।
 

Similar News