फैंस के साथ वरुण ने ली सेल्फी, अर्जुन भी पीछे नहीं रहे

फैंस के साथ वरुण ने ली सेल्फी, अर्जुन भी पीछे नहीं रहे

Bhaskar Hindi
Update: 2018-05-01 11:48 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड फिल्म स्टार्स का जलवा ही कुछ ऐसा है कि उनके चाहने वाले हर मोड़ पर मौजूद होते हैं। अपने पसंदीदा फिल्मी सितारों को सामने देखकर उनके चेहरे पर बड़ी सी स्माइल तैरने लगती है और हर कोई कोशिश करता है कि वो उनके साथ एक सेल्फी तो क्लिक कर ही लें। कई बार ऐसा हो नहीं पाता क्योंकि स्टार्स अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते हैं ऐसे में उनके फैंस का दिल टूट जाता है, लेकिन वरुण धवन या अर्जुन कपूर जैसे आज की जेनरेशन के स्टार्स की बात ही कुछ अलग है। नए दौर के ये स्टार्स अपने फैंस की खुशी की कीमत पहचानते हैं और जानते हैं कि उन्हें एक सेल्फी बदले में कितना सारा प्यार दे सकती है।

बॉलीवुड में कई कामयाब फिल्में दे चुके वरुण धवन की फैन फॉलोइंग बढ़ती ही जा रही है। हाल ही में जिम से लौट रहे वरुण धवन को सामने देखकर उनके फैंस उत्साहित हो गए। वरुण भी उनके दिल की बात समझते हुए वहां रूके और एक-एक करके सभी फैंस के साथ तस्वीरें क्लिक करवाने लगे। वरुण का ये अंदाज उनके फैंस के दिल को छू गया। वरुण जल्द ही फिल्म ‘सुई-धागा’ में नजर आएंगे।

सिर्फ वरुण ही नहीं बल्कि उनकी जेनरेशन के एक और एक्टर अर्जुन कपूर भी अपने फैंस का दिल कभी नहीं दुखाते। हाल ही में मुंबई के एक शॉपिंग मॉल में पहुंचे अर्जुन कपूर को देखकर वहां मौजूद लोग काफी एक्साइटेड हो गए। अर्जुन ने भी उनको निराश नहीं किया और रूककर उनके साथ सेल्फी क्लिक करवाने लगे। लोगों ने भी इस मौके का फायदा उठाया और जी भरकर अर्जुन के साथ पिक्चर्स क्लिक की।    

Tags:    

Similar News