कंगना के आरोपों के बाद एक्स वाइफ ने दिया ऋतिक साथ

कंगना के आरोपों के बाद एक्स वाइफ ने दिया ऋतिक साथ

Bhaskar Hindi
Update: 2017-09-04 05:20 GMT
कंगना के आरोपों के बाद एक्स वाइफ ने दिया ऋतिक साथ

डिजिटल डेस्क,मुंबई। कंगना रनौत ने एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में अपने और ऋतिक रोशन के रिश्ते के बारे में खुलासे किए। उन्होंने ऋतिक पर कई आरोप भी लगाए। कंगना के आरोपों के बाद ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन खान उनके बचाव में उतरीं हैं। सुजैन ने एक फोटो अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट की है जिसमें वो ऋतिक के साथ नजर आ रही हैं।
सुजैन ने फोटो के साथ एक मेसेज भी लिखा है, "वो ऋतिक पर विश्वास करती हैं और आगे भी करती रहेंगी।" आगे सुजैन लिखती है कि, "किसी भी आरोप और साजिश में इतनी शक्ति नहीं है कि वो एक अच्छी आत्मा पर विजय पा सके।

तलाक के बाद भी सुजैन और ऋतिक के बीच हैं अच्छे रिश्ते

साल 2014 में ऋतिक और सुजैन भले ही अलग हो गए हो लेकिन उसके बाद भी दोनों कई जगह साथ नजर आते हैं और ये ट्वीट साबित करता है कि दोनों के बीच कोई मनमुटाव नहीं हैं। दोनों अपने बच्चों के साथ हॉलीडे पर जाते हैं। दोनों बच्चों के बर्थडे भी साथ सेलिब्रेट करते नजर आते हैं। दोनों को कभी एक-दूसरे के बारे में बुरा बोलते हुए नहीं सुना गया। कंगना से जुड़े विवाद के मामले में शुरू से ही सुजैन ऋतिक का साथ दे रही हैं। अब एक बार फिर वो कंगना और इस मामले का जिक्र किए ऋतिक के साथ खड़ी हुई हैं।
 

Similar News