अपकमिंग: Realme TV और Realme Watch भारत में इस दिन होगी लॉन्च, कंपनी ने दी जानकारी

अपकमिंग: Realme TV और Realme Watch भारत में इस दिन होगी लॉन्च, कंपनी ने दी जानकारी

Manmohan Prajapati
Update: 2020-05-16 11:38 GMT
अपकमिंग: Realme TV और Realme Watch भारत में इस दिन होगी लॉन्च, कंपनी ने दी जानकारी

डि​जिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी कंपनी Realme (रियलमी) ने अब तक भारत में अपनी स्मार्टफोन की बड़ी रेंज के अलावा फिटनेस बैंड और पावर बैंक उपलब्ध कराया है। वहीं अब कंपनी भारतीय बाजार में Realme TV (रियलमी टीवी) और Realme Watch (रियलमी वॉच) उतारने जा रही है। कंपनी ने हाल ही में इस बात की जानकारी मीडिया इनवाइट्स जारी करके जरिए दी है। जिसमें कहा गया है कि दोनों डिवाइस को 25 मई को भारत में लॉन्च किया जाएगा। 

Realme TV और Realme Watch की लॉन्चिंग ऑनलाइन होगी। इसकी लाइव स्ट्रीमिंग सोशल मीडिया साइट्स Twitter, Facebook और Youtube पर देखी जा सकेगी। लॉन्चिंग कार्यक्रम 25 मई की दोपहर 12.30 बजे शुरू होगा। आइए जानते हैं इन प्रोडक्ट्स के बारे में...

Samsung Galaxy A21s जल्द होगा लॉन्च, मिलेगा 48 मेगापिक्सल का कैमरा

Realme Watch 
Realme Watch में 1.4-इंच TFT डिस्प्ले मिलेगी, जो कि 320x320 पिक्सल का रेजॉल्यूशन देगी। यह एक कर्व्ड डिस्प्ले होगी जो कि स्कवायर शेप में दी गई है। अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार इस वॉच में कंपनी का खुद का तैयार किया गया ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा। इस Watch को IP68 सर्टिफिकेशन के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

पावर के लिए इस वॉच में 160mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो कि सिंगल चार्ज में 7 दिनों की बैटरी बैकअप देगी। इसके अलावा इसमें 24 घंटे हार्ट रेट मॉनटरिंग का भी फीचर मिलेगा। यह वॉच डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस होगी।

Huawei Watch 2e भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Realme TV स्पेसिफिकेशन
Realme TV की बात करें तो इसके कंपनी दो मॉडल्स उतार सकती है। इसमें 32 इंच और 43 इंच मॉडल लॉन्च किए जाने की संभावना है। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में 55 इंच के मॉडल की लॉन्चिंग की बात भी कही गई है। 

Realme की आने वाली टीवी एंड्रॉइड प्लेटफार्म पर काम करेगी। इसमें गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट भी मिलेगा। यह टीवी HD और अल्ट्रा-HD रेजॉलूशन देगी और बेहतर साउंड के लिए इसमें डोल्बी विजन भी मिलेगा। हालांकि टीवी को लेकर कंपनी ने कोई खास जानकारी कंपनी की ओर से नहीं दी गई है।

Tags:    

Similar News