टेक: Samsung Galaxy Z Flip कुछ ऐसा दिखाई देगा, वीडियो हुआ लीक

टेक: Samsung Galaxy Z Flip कुछ ऐसा दिखाई देगा, वीडियो हुआ लीक

Manmohan Prajapati
Update: 2020-02-03 07:45 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung (सैमसंग) इस महीने अपना Galaxy Z Flip (गैलेक्सी Z फ्लिप) लॉन्च कर सकती है। इस फोन को लेकर लगातार जानकारी सामने आ रही हैं। अब एक बार फिर से यह फोन चर्चाओं में है और इसका कारण है एक वीडियो जो सोशल मीडिया पर देखा गया है। इस वीडियो में Galaxy Z Flip को दिखाया गया है। 

बता दें कि यह Samsung का नेक्स्ट जेनरेशन फोल्डेबल स्मार्टफोन है। जिसकी कई सारी लीक स्पेसिफिकेशन और फीचर्स अब तक सामने आ चुके हैं। इस फोन को Moto Razr 2019 (मोटो रेजर 2019) के क्लैमशेल डिजाइन से प्रेरित बताया जा रहा है। आइए जानते हैं इस फोन से जुड़े नए वीडियो के बारे में...

POCO X2 में मिलेगी लिक्विड कूल टेक्नोलॉजी, जानें फीचर्स

वीडियो ट्विटर लीक
हाल ही में Samsung Galaxy Z Flip का एक हैंड्स ऑन वीडियो ट्विटर लीक हो गया है। इसे जाने-माने टिप्स्टर बेन जेस्किन ने पोस्ट किया है। लीक्ड वीडियो में इस फोन की डिजाइन बीते दिनों लीक हुए रेंडर फोटो की तरह ही नजर आ रही है। इसे फोल्ड करते हुए​ दिखाया गया है, डिस्प्ले में सेल्फी के लिए दिया गया पंच होल कैमरा दिखाई दे रहा है।  

हालांकि यह फोन अल्ट्रा-थिन ग्लास डिस्प्ले के साथ प्लास्टिक लेयर से तैयार है या नहीं इस बात की पुष्टि नहीं हुई है, जैसा कि लीक खबरों में कहा गया था। यह फोन फोल्ड होने के बाद काफी कॉम्पैक्ट हो जाता है। जिसे फोल्ड होने के बाद आराम से अपनी पॉकेट या बैग रखा जा सकता है। 

लीक रिपोर्ट
यहां बता दें कि अब तक सामने आई लीक स्पेसिफिकेशन के अनुसार फोन में 3,300 mAh या 3,500 mAh की बैटरी दी जा सकती है। यह 256GB स्टोरेज के साथ लॉन्च हो सकता है। इसके अलावा Galaxy Z Flip को Android 10 ओएस पर आधारित One UI 2.1 पर पेश किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम के लेटेस्ट प्रोसेसर की जगह 2019 का फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट मिल सकता है।

Motorola फरवरी में लॉन्च करेगी ये चार नए स्मार्टफोन

इसकी की लॉन्चिंग को लेकर कंपनी ने अब तक कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन माना जा रहा है कि इस फोन को 11 फरवरी को सैन फ्रैंसिस्को में होने वाले Galaxy Unpacked इवेंट में शोकेस किया जा सकता है। 

Video Source: TechTalkTV

Tags:    

Similar News