टेक: Xiaomi Mi 10 स्मार्टफोन 13 फरवरी को हो सकता है लॉन्च, खास है कैमरा

टेक: Xiaomi Mi 10 स्मार्टफोन 13 फरवरी को हो सकता है लॉन्च, खास है कैमरा

Manmohan Prajapati
Update: 2020-02-05 02:52 GMT
टेक: Xiaomi Mi 10 स्मार्टफोन 13 फरवरी को हो सकता है लॉन्च, खास है कैमरा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी कंपनी Xiaomi (शाओमी) का 108 मेगापिक्सल वाला स्मार्टफोन लंबे समय से चर्चा में है। इनमें Mi 10 (एमआई 10) और Mi 10 Pro (एमआई 10 प्रो) शामिल हैं। दोनों ही फोन को लेकर अब तक कई सारी ली जानकारी सामने आ चुकी हैं। वहीं हालिया रिपोर्ट के अनुसार दोनों ही फोन को इसी माह में लॉन्च किया जा सकता है। 

आपको बता दें कि दोनों ही फोन खास डिजाइन के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले, शानदार कैमरा के अलावा 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आते हैं। फिलहाल कंपनी द्वारा इनके फीचर्स के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी गई है। 

Poco X2 भारत में लॉन्च, इसमें है IR ब्लास्टर और लिक्विडकूल टेक्नोलॉजी

ट्वीटर पोस्ट
हाल ही में एक ट्वीटर यूजर्स Xiaomishka ने इस फोन की लॉन्चिंग से जुड़ी पोस्ट की है। जिसमें इनकी सेल के बारे में भी जानकारी मिलती है। पोस्ट के अनुसार, Xiaomi Mi 10 की आधिकारिक घोषणा 7 फरवरी को की जाएगी। जबकि कंपनी 13 फरवरी को ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस के जरिए Mi 10 सीरीज लॉन्च की जाएगा। 

पोस्ट के अनुसार Mi 10 स्मार्टफोन 14 फरवरी से फोन के सेल के लिए उपलब्ध होगा। जबकि Mi 10 Pro स्मार्टफोन 18 फरवरी को सेल में मिलेगा। हालांकि दोनों ही फोन की लॉन्चिंग और सेल संबंधित किसी भी जानकारी के लिए कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

लीक्स स्पेसिफिकेशन
स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की बात करें तो Mi 10 में जहां 90Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.5 इंच का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च होगा। एक वेरिएंट में 12GB + 256GB स्टोरेज और दूसरे वेरिएंट में 12GB + 512GB स्टोरेज मिलेगी।

Realme C3 में मिलेगी 6.5 इंच मिनी ड्रॉप डिस्प्ले, कंपनी ने दी जानकारी

Mi 10 में फोटोग्राफी के लिए क्वाड रियर कैमरा सेट-अप दिया जा सकता है। इसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा। जबकि 48 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर, तीसरा सेंसर 12 मेगापिक्सल का और चौथा 8 मेगापिक्सल का होगा। इसके अलावा फोन में 32 मेगापिक्सल + 8 मेगापिक्सल का ड्यूल एआई सेल्फी कैमरा भी मिलेगा। वहीं Mi 10 Pro में भी क्वॉड कैमरा मिलेगा। इसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है।  

दोनों ही फोन में Snapdragon 865 प्रोसेसर दिया जा सकता है। पावर के लिए Mi 10 स्मार्टफोन में 4,500 mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसमें Mi 10 में 48W की फास्ट चार्जिंग मिलेगी, वहीं Mi 10 Pro में 4,800 mAh की बैटरी 65W का फास्ट चार्जिंग के साथ मिल सकती है। Mi 10 Pro के अधिकांश स्पेसिफिकेशन Mi 10 की तरह हो सकते हैं।

Tags:    

Similar News