जानें क्यों निराश हुए Xiaomi Mi A1 यूजर्स

जानें क्यों निराश हुए Xiaomi Mi A1 यूजर्स

Bhaskar Hindi
Update: 2018-05-28 05:35 GMT
जानें क्यों निराश हुए Xiaomi Mi A1 यूजर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शाओमी (Xiaomi) ने अपने Mi A1 स्मार्टफोन के लिए मई 2018 सिक्योरिटी पैच जारी कर दिया है। भारतीय यूजर्स को यह 80.1MB OTA अपडेट मिलना शुरू हो गया है और जल्द ही अन्य देशों में भी यह अपडेट जारी किया जाएगा। अन्य एंड्राइड वन फोन्स जैसे Nokia 7 Plus और Nokia 6 (2018) को पहले ही अपडेट मिल गया है। Mi A1 यूजर्स के लिए एक निराशा वाली बात यह है कि इस अपडेट में एंड्राइड 8.1 ओरियो अपडेट शामिल नहीं किया गया है।

 

 

ये भी पढ़ें : Honor 7X यूजर के लिए खुशखबरी, ओरियो अपडेट मिलना शुरू

Xiaomi Mi A1 यूज़र्स बेसब्री से एंड्राइड ओरियो अपडेट का इंतज़ार कर रहे हैं, और यह इंतज़ार Mi कम्युनिटी और ऑनलाइन फ़ोरम्स पर देखा जा सकता है। पिछले महीने डिवाइस को एंड्राइड ओरियो के बीटा बिल्ड के साथ इन्टरनेट पर देखा गया था जिसे आशंकाएं लगाई जा रही थीं कि इस अपडेट को मई सिक्योरिटी पैच के साथ जारी किया जाएगा। हालांकि, लेटेस्ट एंड्राइड अपडेट ने आंकड़ों को गलत साबित कर दिया है। Xiaomi Mi A1 यूज़र्स के अलावा भारतीय Moto X4 यूज़र्स भी एंड्राइड 8.1 ओरियो अपडेट का इंतज़ार कर रहे हैं क्योंकि कई देशों में Motorola ने Moto X4 के एंड्राइड वर्जन के लिए अपडेट जारी कर दिया है।

 

 

ये भी पढ़ें : यहां 6 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Oppo F3 Plus

Xiaomi Mi A1 को पिछले साल सितम्बर में लॉन्च किया गया था। Xiaomi Mi A1 में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर दिया गया है। यह 4GB की रैम से भी लैस है। साथ ही इसमें 64GB की इंटरनल स्टोरेज भी मौजूद है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। इसमें 5.5-इंच की डिस्प्ले मौजूद है। यह डिस्प्ले 2.5D कर्व्ड ग्लास के साथ आता है। इसमें रियर हिस्से पर एक फिंगर प्रिंट सेंसर भी मौजूद है।

Similar News