रूस में कोरोना के 27,543 नए मामले

रूस में कोरोना के 27,543 नए मामले

IANS News
Update: 2020-11-27 17:00 GMT
रूस में कोरोना के 27,543 नए मामले
हाईलाइट
  • रूस में कोरोना के 27
  • 543 नए मामले

मॉस्को, 27 नवंबर (आईएएनएस)। रूस में एक दिन में कोरोनावायरस के रिकॉर्ड 27,543 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 2,215,533 हो गई।

ये जानकारी रूस के स्वास्थ्य विभाग से जारी की गई है। देश में कोविड-19 से कुल मौतों की संख्या 38,558 हो गई है। अभी तक यहां 1,712,174 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं।

रूस की राजधानी मॉस्को में वायरस के 7,918 नए मामले सामने आए, जिसके बाद शहर में कुल मामलों की संख्या 585,095 हो गई। मॉस्को इस वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित है।

एवाईवी/एएनएम

Tags:    

Similar News