रूस में कोरोना मामलों की संख्या 22 लाख के पार

रूस में कोरोना मामलों की संख्या 22 लाख के पार

IANS News
Update: 2020-11-29 12:01 GMT
रूस में कोरोना मामलों की संख्या 22 लाख के पार
हाईलाइट
  • रूस में कोरोना मामलों की संख्या 22 लाख के पार

मॉस्को, 29 नवंबर (आईएएनएस)। रूस में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट में 26,683 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 2,269,316 हो गई। यह जानकारी रूस के स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी।

देश में इस दौरान कोरोनावायरस से 459 लोगों की मौत हो गई, जिससे देश में वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 39,527 हो गई है। अभी तक यहां 1,761,457 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं।

रूस की राजधानी मॉस्को में वायरस के 6,798 नए मामले सामने आए, जिसके बाद शहर में कुल मामलों की संख्या 599,213 हो गई। मॉस्को इस वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित है।

एवाईवी/एसजीके

Tags:    

Similar News