Health: गर्मियों में रोजाना करें छाछ का सेवन, मिलेंगे कई फायदे

Health: गर्मियों में रोजाना करें छाछ का सेवन, मिलेंगे कई फायदे

Bhaskar Hindi
Update: 2019-04-04 10:08 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चिलचिलाती धूप से बचने और शरीर को ठंडा रखने के लिए अक्सर हम छाछ का सेवन करते हैं। गर्मियों में इसका सेवन काफी फायदेमंद होता है। अगर आप इसका सेवन डेली करते हैं तो आपके शरीर की बहुत सी बीमारियां दूर हो जाती है। छाछ पेट संबंधी बीमारियां दूर करने के साथ-साथ, जोड़ों के दर्द को भी दूर करती है। इसके इस्तेमाल से टैनिंग, रूखी त्वचा और दाग-धब्बों से राहत मिलती है। छाछ से जुड़े ऐसे ही कई फायदे, जिसके बारे में लोग नहीं जानते। 

  1. गर्मियों में अक्सर लोगों को शिकायत होती है कि खाना खाने का मन नहीं करता। ऐसे में उन्हें रोजाना छाछ में भुने जीरे का चूर्ण, काली मिर्च का चूर्ण और सेंधा नमक का चूर्ण समान मात्रा में मिलाकर धीरे-धीरे पीना चाहिए।
  2. तेज धूप के कारण गर्मियों में आंखे जलने लगती है। इससे राहत पाने के लिए मलाई को पलकों पर लगा सकते हैं। इसके साथ ही छाछ पीने से भी आराम मिलेगा।
  3.  कब्ज हो जाने पर छाछ से काफी राहत मिलती है। छाछ में अजवाइन मिलाकर पीने से कुछ ही दिनों में इस समस्या से राहत मिलती है। पेट की सफाई के लिए गर्मियों में पुदीना मिलाकर लस्सी बनाकर पीएं।
  4. छाछ में कैल्शियम की मात्रा भी काफी होती है। ये हड्डियां भी मजबूत बनाने का काम भी करता है। अगर आप गर्मी की वजह से घबराहट महसूस कर रहे हैं तो छाछ का सेवन आपको राहत दिलाएगा।
  5. गर्मियों में तेज धूप में लू लगने की समस्या आम है। ऐसी परेशानी से बचने के लिए छाछ का सेवन बहुत बढ़िया रहता है। इसकी तासीर ठंडी होती है जिससे यह सेहत के लिए बहुत अच्छा पेय पदार्थ है।
  6. चेहरे की रंगत को निखारने के लिए 3 चम्मच छाछ, 1 चम्मच बेसन और जरा सी हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाएं। सूख जाने पर इसे धो लें। इससे आपके चेहरे पर निखार आती है।
  7. लगातार उड़ती धूल मिट्टी सीधा चेहरे पर आकर पड़ती है, इसलिए 2 स्पून छाछ में बादाम तेल और गुलाबजल की कुछ बूंदे मिलाकर रूई की मदद से अपने चेहरे पर लगा लें और हल्के हाथ से रगड़ें। आधे घंटे बाद धो लें।
  8. गर्मियों में हवा में नमी कम हो जाती है जिससे स्किन रूखी होने लगती है। ऐसे में रूखी स्किन से छुटकारा पाने के लिए हफ्ते में एक बार छाछ और जौ का आटा मिलाकर अपनी स्किन पर अच्छी तरह लगाएं। जब सूख जाए तो गुनगुने पानी से धो लें। 
  9. चेहरे पर चाहें पिंपल्स के दाग या किसी तरह की चोट के निशान दूर करने के लिए संतरे के छिलके का पाऊडर और छाछ मिलाकर चेहरे पर लगाएं। जब ये सूख जाए तो इसे धो लें। 
  10. गर्मी में टैनिंग तो आम समस्या है लेकिन यह खूबसूरती को कम कर देता है। टैनिंग की समस्या होने पर एक अंडा, 1 चम्मच शहद और 3 चम्मच छाछ मिलाकर टैनिंग वाली जगह पर लगाकर मसाज करें और थोड़ी देर बाद इसे धो लें।
Tags:    

Similar News