नारियल तेल से मिलते हैं शरीर को कई फायदें, डाइट में जरुर करें शामिल

नारियल तेल से मिलते हैं शरीर को कई फायदें, डाइट में जरुर करें शामिल

Bhaskar Hindi
Update: 2019-11-20 07:15 GMT
नारियल तेल से मिलते हैं शरीर को कई फायदें, डाइट में जरुर करें शामिल

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। खाना बनाते समय हम तेल का बहुत ध्यान रखते हैं। क्योंकि तेल की ज्यादा मात्रा हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाती है और हम कोलेस्ट्रांल जैसी कई बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। इस नुकसान से बचने के लिए हम अलग अलग तरह के तेल का भी उपयोग करते हैं। लेकिन नारियल के तेल का इस्तेमाल करना भूल जाते हैं, जो हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इससे हमें कई सारी बीमारियों से छुटकारा मिलता है। यह हमारी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। साथ ही दांत और हड्डियों को मजबूत रखता है। आइए जानते हैं नारियल के तेल से जुड़े फायदों के बारे में। 

  • नारियल तेल के इस्तेमाल से मेटाबॉलिक रेट बढ़ता है, जिससे हमारे शरीर का फैट तेजी से बर्न होता है। अगर आप अपनी डाइट में नारियल का तेल शामिल करते हैं तो आपकी तोंद नहीं निकलेगी।
  • यदि आप नारियल के तेल उपयोग कर खाना बनाते हैं तो आपका पाचन तंत्र मजबूत होगा। साथ ही अपच और कब्ज जैसी परेशानियां दूर होंगी।
  • नारियल के तेल में बैक्टिरिया से लड़ने की ताकत होती है। इसके उपयोग से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और पेट संबंधी संक्रमण भी नहीं होता। इसके उपयोग से आप वायरल की चपेट में नहीं आ पाएंगे।
  • नारियल तेल कीटोन्स का उत्पादन करता है। कीटोन्स, शरीर के स्वस्थ्य सेल्स को ऊर्जा प्रदान करते हैं। कीटोन्स कैंसर सेल्स को छोड़कर शरीर के दूसरे मजबूत सेल्स को ऊर्जा देते हैं। ऐसे में नारियल तेल का खाने में प्रयोग करने से शरीर स्वस्थ्य रहता है और कैंसर जैसी घातक बीमारी भी नहीं होती है।
  • यह हार्ट संबंधी समस्याओं के लिए भी फायदेमंद है। इस तेल में लॉरिक एसिड होता है जो कि गुड कोलेस्ट्रोल के लिए फायदेमंद होता है। शरीर में गुड कोलेस्ट्रोल की मात्रा बढ़ने से हार्ट की समस्या नहीं होती है।
  • इस तेल के सेवन से दांत और हड्डियां मजबूत भी मजबूत होती है। क्योंकि इसके उपयोग से शरीरी में मेग्नेशियम और कैल्शियम की मात्रा बढ़ती है, जिससे हड्डियों से संबंधित रोग नहीं होते। 
  • नारियल तेल में एंटी-बैक्टिरियल और एंटी-वायरल गुण होते हैं। खाने में नारियल तेल के इस्तेमाल से प्रतिरक्षा प्रणाली बढ़ती है। प्रतिरक्षा प्रणाली बढ़ने से सर्दी-जुखाम की समस्या नहीं होती है।
  • नारियल का तेल शरीर में मौजूद बुरे बैक्टिरिया को खत्म करने की क्षमता रखता है। 
  • नारियल तेल शरीर में मौजूद बुरे बैक्टिरिया को मार डालता है। ऐसे में अगर डाइड में नारियल तेल का उपयोग किया जाए तो सांस के संक्रमण से बचा जा सकता है।
  • सिर्फ आंतरिक तौर पर ही नहीं ​बल्कि बाहरी तौर पर भी नारियल का तेल फायदेमंद है। क्योंकि इससे बाल लंबे व घने होते हैं। त्वचा के लिए भी यह फायदेमंद है। नारियल तेल की मसाज से त्वचा चमकदार होती है। साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होने की वजह से झुर्रियां दूर होती हैं।
  • यदि त्चचा कट जाएं या जल जाएं तो भी नारियल तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। क्योंकि इसमें एंटी बैक्टीरियल, ऐंटी फंगल और ऐंटी इन्फ्लामेट्री तत्व होते हैं। फटे होंठ के लिए भी नारियल तेल कारगर है। 
Tags:    

Similar News