मखाना के सेवन से होगा ट्रांस फैट कम, डायबिटीज कंट्रोल में मिलेगी मदद

मखाना के सेवन से होगा ट्रांस फैट कम, डायबिटीज कंट्रोल में मिलेगी मदद

Bhaskar User1
Update: 2021-06-29 06:17 GMT
मखाना के सेवन से होगा ट्रांस फैट कम, डायबिटीज कंट्रोल में मिलेगी मदद

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय महिलाएं मखाना का इस्तेमाल ज्यादातर उपवास के वक्त करती है। लेकिन, क्या आप जानती हैं कि, इसका सेवन आप रोजमर्रा की जिंदगी में भी कर सकती है। मखाना एक तरह का फॉक्स नट है। मखाना अक्सर त्योहार या पूजा के कामों में इस्तेमाल किया जाता है क्योंकि इसके बीज को शुभ माना जाता है। भारत में मखानों की खेती जम्मू-कश्मीर, असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में की जाती है। न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मखीजा का कहना हैं कि, प्रोसेस्ड खाना छोड़कर सभी को मखाना खाना चाहिए क्योंकि यह ट्रांस फैट से छुटकारा देने के साथ-साथ पेट को हल्का रखता है। अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मखीजा ने मखाने के फायदे बताए है।

मखाना पौष्टिकता से भरपूर होता है, क्योंकि इसमें फाइबर, मैग्ननेशियम, आयरन, पोटाशियम, जिंक आदि भरपूर मात्रा में होता है। इसे पॉपकॉर्न से कम्पेयर करते हुए पूजा बताती हैं कि मखानो में 67% लेस फैट, 20% लेस कैलोरीज़ और 50 प्रतिशत प्रोटीन ज्यादा होता है। 

  • मखाने के नियमित सेवन से मिलेंगे ये फायदें
  • मखाना खाने से डायबिटीज कंट्रोल रहता है।
  •  मखाना दिल के लिए फायदेमंद होता है। इसे खाने से कार्डियोवैस्कुलर रिस्क कम रहता है।
  •  मखाना ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित रखता है।
  • मखाना झुर्रियां रोकने में मदद करता है
  • मखानों की तासीर ठंडी होती है इसलिए यह नींद लाने में सहयोग करते हैं।    
  • मखाना के बीजों खाने से शारीरिक कमजोरी दूर होती है।
  • न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मखीजा कहती हैं कि दिन में छोटी-मोटी भूख लगने पर मखानो का सेवन जरूर करें। साथ ही आप इसे अपने सलाद में भी जगह दे सकते है। 
Tags:    

Similar News