Makar Sankranti Special: इस वजह से किया जाता है खिचड़ी का सेवन, शरीर को मिलते हैं ये फायदे

Makar Sankranti Special: इस वजह से किया जाता है खिचड़ी का सेवन, शरीर को मिलते हैं ये फायदे

Bhaskar Hindi
Update: 2020-01-15 06:33 GMT
Makar Sankranti Special: इस वजह से किया जाता है खिचड़ी का सेवन, शरीर को मिलते हैं ये फायदे

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। मकर संक्रांति पर खिचड़ी बनाने का विशेष महत्व है। इस वजह से इस त्योहार को ​खिचड़ी के नाम से भी जाना जाता है। इसे काली उड़दी की दाल और चावल के साथ बनाया जाता है। साथ ही स्वाद के लिए हरी सब्जियां भी इसमें डाली जाती है। संक्रांति के दिन खिचड़ी इसलिए खाई जाती हैं, क्योंकि ऐसी मान्यता है कि चंद्रमा का प्रतीक चावल को माना जाता है, काली उड़द की दाल को शनि का और हरी सब्जियां बुध का प्रतीक होती है। ग्रहों की स्थिति ठीक करने के​ लिए मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी खाई जाती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी खिचड़ी हमारे लिए बहुत फायदेमंद है। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में। 

पचाने में आसान: खिचड़ी हमारे शरीर में आसानी से पच जाती है। अगर आपको पेट संबंधी कोई परेशानी हो तो​ खिचड़ी का सेवन आपके लिए फायदेमंद है। इसे खाने से पेट को आराम मिलता है। इसलिए बीमार होने पर डॉक्टरों द्वारा खिचड़ी खाने की सलाह दी जाती है।

पोषक तत्वों से भरपूर: यह पोषक तत्वों से भरपूर होती है, क्योंकि इसमें ढेर सारी दाल और ​सब्जियां होती हैं। ​महज एक प्लेट खिचड़ी खाने से आपको सारे जरुरी विटामिन्स और मिनरल्स मिल जाते हैं। 

मोटापे से बचाए: सर्दियों में देसी घी के साथ और गर्मियों में दही के साथ खिचड़ी खाने से वजन नहीं बढ़ता। यह आसानी से शरीर में पच जाती है और  इस वजह से ब्लोटिंग और मोटापे जैसी शिकायत नहीं रहती। 

अच्छी नींद दे: यह आसानी से पच जाती है, इस वजह से नींद भी बेहतर आती है। इसलिए रात को खाने में खिचड़ी का सेवन आपके लिए फायदेमंद है। इसके आपको नींद अच्छी आएंगी, जिससे आप सुबह फ्रेश फील करेंगे। 

शुगर करे कंट्रोल: वे लोग, जिन्हें डायबिटीज की समस्या है। उन्हें अपनी डाइट कंट्रोल करने की विशेष आवश्यकता होती है। ऐसे में खिचड़ी का सेवन उनके लिए फायदेमंद है। इससे वजन कम रहता है और आप फिट भी रहते हैं। 

Tags:    

Similar News