भारत में कोविड-19 मामलों की संख्या 300 पार हुई

भारत में कोविड-19 मामलों की संख्या 300 पार हुई

IANS News
Update: 2020-03-22 05:00 GMT
भारत में कोविड-19 मामलों की संख्या 300 पार हुई
हाईलाइट
  • भारत में कोविड-19 मामलों की संख्या 300 पार हुई

नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस) भारत में कोविड-19 से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या रविवार को बढ़कर 315 हो गई है। इसमें भारतीय नागरिकों के साथ-साथ विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देशभर में शनिवार रात 10.45 बजे तक 315 मामले सामने आए, जिनमें से 22 को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

हालांकि, अभी राज्य-वार अपडेट सूची को अपलोड किया जाना बाकी है। मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण के चलते देश में अब तक चार मौतें हुई हैं।

मंत्रालय ने कहा, अभी के लिए 21 मार्च रात 10.45 बजे तक देश में विदेशी नागरिकों सहित संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 315 है।

Tags:    

Similar News