जानें सुबह उठकर पानी पीने के फायदे, क्या सच में होता है वेट लॉस

जानें सुबह उठकर पानी पीने के फायदे, क्या सच में होता है वेट लॉस

Bhaskar Hindi
Update: 2019-11-10 05:44 GMT
जानें सुबह उठकर पानी पीने के फायदे, क्या सच में होता है वेट लॉस

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। पानी हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरुरी है। शरीर में पानी की कमी होने पर हम डीहाइड्रेशन के शिकार हो जाते हैं। खासकर सुबह उठकर पानी पीना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अक्सर आपने यह भी सुना होगा कि अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो सुबह उठकर गुनगुना पानी पिएं। लेकिन क्या सच में! सुबह उठकर गुनगुना पानी पीने से शरीर हो फायदा होता है। आइए जानते हैं।

  1. कहते हैं सुबह उठकर गुनगुना पानी पीने से कैलरी इनटेक घट जाती है, क्योंकि इससे पेट भरा हुआ होता है। लेकिन यह पूरी तरह सच नहीं है। युवाओं की बात करें तो यह उनके लिए फायदेमंद नहीं है। हॉ... इतना जरुर है कि यह आपकी बॉडी को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। 
  2. किडनी हमारे शरीर से नुकसानदेह तत्व हटाने का काम करती है। पानी की वजह से किडनी अपना काम बेहतर तरीके से कर पाती है। लेकिन सुबह उठकर पानी पीने से इसका कोई संबंध नहीं है।
  3. कई बार यूरिन का कलर डार्क येलो होने के कारण लोगों को लगता है कि बॉडी डीहाइड्रेट को गई है। इस वजह से सुबह उठकर पानी पीना चाहिए। बता दें यूरिन के कलर से इस बात का कोई लेना देना नहीं है। ज्यादा कॉनसन्ट्रेटेड होने की वजह से सुबह यूरिन डार्क होता है।
  4. अब बात यह है कि सुबह उठकर गुनगुना पानी पीने से वेट लॉस में मदद मिलती है या नहीं। इस बात की कोई पुष्टि नहीं है, लेकिन अगर आपको सुबह उठकर पानी पीने की आदत है तो कोई बुराई नहीं है। आपको जरुरत है दिनभर अपने बॉडी को हाइड्रेटेड रखने की। दिन में कम से कम दो लीटर पानी जरुर​ पिएं।
Tags:    

Similar News